झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: BJP ने जारी की 52 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर से लड़ेंगे चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 81 में से 52 सीटों के लिए उपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी की ओर से जारी इस लिस्ट के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को पूर्वी जमशेदपुर से टिकट दिया गया है, जबकि झारखंड पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे.