जम्मू-कश्मीर: बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा- कुछ नेता जेल में बैठकर संदेश भेज रहे हैं कि लोग बंदूक उठाकर शहादत देंगे
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने रविवार को श्रीनगर में पार्टी की युवा इकाई के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'अब दो ही रास्ते जम्मू और कश्मीर के लिए होंगे. एक शांति का रास्ता होगा, दूसरा विकास का रास्ता होगा. जो भी इन दो रास्तों के बीच में आड़े आएंगे, उनके साथ कठोरता से व्यवहार किया जाएगा.'