Australia vs South Africa 3rd ODI Match Date And Time: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मायने रखता है. मेजबान टीम जहां सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया चोटों से जूझ रही टीम के साथ सम्मान बचाने की कोशिश करेगी. नाथन एलिस, जोएल डेविस, जोश इंग्लिस और बिली स्टैनलेक के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में है.
South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd ODI Match Date And Time Details: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 30 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पोटचेफस्ट्रूम (Potchefstroom) के सेनवेस पार्क (Senwes Park) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा. पहले दो वनडे मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अब टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की कप्तानी वाली मेजबान टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम सम्मान बचाने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: ICC Six Men's ODI Centuries On Same Day: आईसीसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! एक ही दिन वनडे क्रिकेट में जड़े गए 6 शतक, विराट कोहली-शुभमन गिल समेत इन बल्लेबाजों ने रचा इतिहास
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मायने रखता है. मेजबान टीम जहां सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया चोटों से जूझ रही टीम के साथ सम्मान बचाने की कोशिश करेगी. नाथन एलिस, जोएल डेविस, जोश इंग्लिस और बिली स्टैनलेक के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs AUS ODI Head To Head)
वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 115 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें दक्षिण अफ्रीका ने 59 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 52 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मुकाबले टाई रहे हैं और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. दूसरे वनडे में मिली जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी बढ़त हासिल कर ली है.
दक्षिण अफ्रीका को इस मुकाबले में टेम्बा बावुमा, डेविड मिलर, मैथ्यू ब्रीट्ज़के और एडेन मार्करम से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में केशव महाराज, मार्को यानसन और लिज़ाड विलियम्स अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी और कैमरून ग्रीन पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड टीम के प्रमुख हथियार होंगे.
सेनवेस पार्क की पिच रिपोर्ट (Senwes Park Pitch Report)
पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और स्विंग मिल सकती है. यहां अब तक 48 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 25 और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 20 मुकाबले जीते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 235 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 189 रन है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
पोटचेफस्ट्रूम का मौसम कैसा रहेगा? (Potchefstroom Weather Report)
मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 12.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश की संभावना करीब 20 प्रतिशत है. ऐसे में मौसम शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की मदद कर सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (SA vs AUS 3rd ODI Match Key Players To Watch Out)
दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के और एडेन मार्करम पर सभी की नजरें रहेंगी. डेविड मिलर ने पिछले मुकाबले में 142 रन की शानदार पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी की वापसी अहम होगी, जबकि जैक एडवर्ड्स अपने डेब्यू वनडे में पांच विकेट लेने के बाद एक बार फिर प्रभाव छोड़ना चाहेंगे. एडम ज़म्पा भी पिछले मैच की निराशा भुलाकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (SA vs AUS 3rd ODI Match Date And Venue)
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज यानी 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे शुरू होगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 4:30 बजे होगा.
भारत में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SA vs AUS 3rd ODI Match Live TV Channel Telecast In India)
भारत में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स (Eurosport) चैनल पर किया जाएगा.
भारत में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch SA vs AUS 3rd ODI Match Live Streaming In India)
भारत में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs AUS 3rd ODI Match Playing Prediction)
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, डुआन यानसन, ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज, लिज़ाड विलियम्स.
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कूपर कॉनोली, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, कैमरून ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, ज़ेवियर बार्टलेट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड.
नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2026 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

