बिहार उपचुनाव नतीजे 2019: बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को झटका, तेजस्वी और ओवैसी का चला जादू
बिहार में समस्तीपुर लोकसभा और पांच विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है. बिहार में विधानसभा की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर शामिल हैं.