मनोरंजन

तुलसी कुमार का वेडिंग एंथम 'नहीं जाना' लगाएगा शादियों में चार चांद

कई हिट म्यूजिक के बाद सिंगर तुलसी कुमार वेडिंग एंथम 'नहीं जाना' लेकर आयी हैं. गाना 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है. ये वेडिंग एंथम पंजाबी फॉल्क सॉन्ग 'नहीं जाना' का रिक्रिएशन है, जिसे तुलसी कुमार ने अपना ट्विस्ट देते हुए खूबसूरती से गाया है. इस गाने को टिक टॉक स्टार आवेज दरबार, अनमोल भाटिया और एक्ट्रेस मुस्कान सेठी पर फिल्माया गया है.

तुलसी कुमार का वेडिंग एंथम 'नहीं जाना' लगाएगा शादियों में चार चांद
नहीं जाना म्यूजिक अल्बम (Photo Credits: Twitter)

शादियों का मौसम आ गया है और ऐसे में 'दिलबर' (Dilbar), 'ओ साकी-साकी' (O Saki Saki) और 'इन्ना सोना'  (Inna Sona) जैसे सुपरहिट गाने दे चुकी सिंगर तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) वेडिंग एंथम 'नहीं जाना' लेकर आयी हैं. गाना 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है. ये वेडिंग एंथम पंजाबी फॉल्क सॉन्ग 'नहीं जाना' का रिक्रिएशन है, जिसे तुलसी कुमार ने अपना ट्विस्ट देते हुए खूबसूरती से गाया है.

इसके गाने के बारे में बात करते हुए तुलसी कुमार ने कहा, "नहीं जाना एक खूबसूरत पंजाबी लोकसंगीत है, हमने इसमें थोड़ा सा बदलाव किया है लेकिन इस गाने का भाव एकदम पहले जैसा है."

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही के साकी साकी का जलवा, डांस मूव्स से लगाई लाग

उन्होंने कहा आगे कि, "इस सॉन्ग की कहानी एक लड़के और लड़की के आसपास घूमती है, लड़की इस कोशिश में है कि लड़का उसे छोड़कर ना जाए क्योंकि वो उससे प्यार करती है. इसे बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है और गाने के लिरिक्स में ढेर सारी मस्ती है. शादी या संगीत के मौके पर 'नहीं जाना' लोगों को जरूर पसंद आएगा."

बता दें इस गाने को टिक टॉक स्टार आवेज दरबार (Awez Darbar), अनमोल भाटिया (Anmol Bhatia) और एक्ट्रेस मुस्कान सेठी (Musskan Sethi) पर फिल्माया गया है. इस गाने में तुलसी कुमार का साथ दिया है सिंगर सचेत टंडन ने, वहीं तनिष्क बागची ने इस गाने को अपना म्युजिक दिया है. इस गाने के बोल निर्माण ने लिखे हैं और डायरेक्शन साहिल संघा ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2019 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).