अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद से दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
अजित पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा सौंपा है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, देवेंद्र फडणवीस मंगलवार दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.