झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस झूठ फैला कर डरा रही, CAA लागू होने से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी
पीएम ने कहा, पूरे देश ने कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को ही नकार दिया, लेकिन लोगों को डराने को, झूठी बातें फैलाने को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बना लिया है. झूठ फैला कर और डर का माहौल बनाकर ही वो अपनी पुरानी आदत के भरोसे ही चल रहे हैं.