जम्मू-कश्मीर: 4 नेताओं को नजरबंदी से किया गया रिहा, आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही हिरासत में रखा गया था
जम्मू-कश्मीर से केंद्र सरकार के आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद ही वहां के मौजूदा हालात को लेकर लगातार बयानबाजी होती रही है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि कश्मीर में चार नेताओं को नजरबंदी से प्रशासन ने रिहा कर दिया गया है. इन नेताओं में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अब्दुल मजीद लारमी, गुलाम नबी भट्ट, डॉ. मोहम्मद शफी और मोहम्मद यूसुफ भट्ट का समावेश हैं. उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त 2019 को कश्मीर घाटी से केंद्र की मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से इन्हें नजरबंद किया गया था.