बॉलीवुड

करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन ने साथ मिलकर दिखाया अपना रॉयल अंदाज, मनीष मल्होत्रा के लिए किया रैंप वॉक

मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर वॉक करती करीना कपूर के साथ मिलकर कार्तिक आर्यन ने बिखेरा अपना जलवा.

करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन ने साथ मिलकर दिखाया अपना रॉयल अंदाज, मनीष मल्होत्रा के लिए किया रैंप वॉक
करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन (Image Credit: Instagram)

स्टाइल के मामले में आज भी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का अंदाज सबसे निराला है. अपने गजब एटीट्यूड से करीना किसी भी माहौल में समां बांध देती हैं. रैंप पर तो करीना का अंदाज और भी बढ़ जाता है. चमचमाती रौशनी में वॉक करती करीना को देख लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है. दरअसल इस बार करीना कपूर ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर इठलाती हुई नजर आई. लेकिन इस बार करीना अकेले नहीं थी जो सभी बैचैन कर रही थी करीना के साथ रैंप का टेम्प्रेचर बढ़ाने का काम किया एक्टर कार्तिक आर्यन ने. वो करीना के साथ साथ रैंप पर उतरे तो लड़कियां क्रेजी हो गई.

हैदराबाद में हुए रैंप शो में करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन रॉयल गेटअप में नजर आए. इस दौरान दोनों ने वाईट कलर की ड्रेस पहनी. करीना ने इस दौरान लहंगा चोली पहना. इसके साथ ही उनका बदला हुआ हेयर स्टाइल काफी गजब का लग रहा था. तो वहीं कार्तिक आर्यन कुर्ता पायजामा में वॉक करते नजर आए. आप भी देखिए इनके वीडियो को.

 

View this post on Instagram

 

Wow Kartik Aaryan and #KareenaKapoorKhan for #manishmalhotra in Hyderabad❤

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

करीना कपूर खान 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

वर्कफ्रंट की बात करे तो कार्तिक आर्यन की आनेवाले समय में लव आजकल और भूल भुलैया जैसी फिल्में जहां रिलीज होगी वहीं करीना का जलवा अंग्रेजी मीडियम और तख्त जैसी फिल्म में दिखाई देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2020 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).