बॉलीवुड

मैगजीन के लिए अनुष्का शर्मा ने करवाया बेहद ही ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीर देख दिल थाम लेंगे आप

खबर है कि अनुष्का शर्मा मशहूर भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी अनुष्का ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है.

मैगजीन के लिए अनुष्का शर्मा ने करवाया बेहद ही ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीर देख दिल थाम लेंगे आप
अनुष्का शर्मा (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की भले ही एक लंबे समय से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है. उनकी आखिरी फिल्म जीरो (Zero) थी जो साल 2018 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ रिलीज हुई थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. ऐसे में हर किसी को अनुष्का की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. वैसे अनुष्का फिल्मों में भले ही ना दिखाई दे रही हो लेकिन खबरों के बाजार में बराबर बनी रहती हैं. पति विराट कोहली के साथ उनकी हर एक झलक खबरें बनाती हैं. तो वहीं अपने सोशल मीडिया पोस्ट और फोटोशूट से भी अनुष्का का दम बखूबी दिखाई देता है. ऐसे में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पेज एक बेहद ही ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं. जिसे देखकर कोई भी पलके नहीं झपका पायेगा.

अनुष्का शर्मा ने ये फोटो शूट Grazia India मैगजीन के लिए करवाया है. जिसमें अनुष्का शर्मा पीली कलर की नेट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. खुले बालों के साथ अनुष्का का लुक मानों हसीन सुबह जैसा दिखाई दे रहा है. आप भी देखिए अनुष्का की ये खूबसूरत फोटो.

 

View this post on Instagram

 

Bloom - a beautiful process of becoming 🌼 @graziaindia

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का शर्मा ने वैसे तो अभी तक किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है. लेकिन खबर है कि वो मशहूर भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं. हाल ही में दोनों को साथ बात करते हुए स्पॉट किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).