बॉलीवुड

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट हुई फाइनल, जानिए कब आएगी सिनेमाघरों में

अयान मुखर्जी की इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया एक दूसरे के करीब आए. पहले दोनों के अफेयर की खबर सामने आई

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट हुई फाइनल, जानिए कब आएगी सिनेमाघरों में
ब्रह्मास्त्र टीम (Image Credit: Instagram)

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर एक लंबे समय से बज्ज बना हुआ है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का सभी को बेसब्री से हैं. ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है. जिसे फिल्म के एक्टर्स ने खुद ही सबके सामने लाया है. फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसमें वो रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन संग अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही इनके हाथ में एक कटिंग है जिसमें 4 दिसंबर 2020 की तारीख लिखी हुई हैं.

तो वहीं करण ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि तय हो चुका है, ब्रह्मास्त्र 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होने जा रही है. जिसे आप हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी. यह भी पढ़े: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे शाहरुख खान?

आपको बता दे कि अयान मुखर्जी की इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया एक दूसरे के करीब आए. पहले दोनों के अफेयर की खबर सामने आई जिसके बाद दोनों को हर मौके पर पार्टी में साथ देखा जाने लगा. हालांकि अब दोनों ही एक्टर्स की फैमिली भी इनके रिश्ते से काफी खुश है. खबर है कि रणबीर और आलिया इस साल के अंत शादी भी कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2020 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).