बॉलीवुड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे शाहरुख खान?

शाहरुख खान ने फिल्म 'जीरो' के बाद फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है. उनकी अगली फिल्म को लेकर कई रिपोर्ट्स तो सामने आई हैं मगर उन्होंने खुद अभी तक अपना नेक्स्ट प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है. अब ऐसा कहा जा रहा है कि किंग खान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे शाहरुख खान?
शाहरुख खान (Photo Credits : Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म 'जीरो' के बाद फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है. उनकी अगली फिल्म को लेकर कई रिपोर्ट्स तो सामने आई हैं मगर उन्होंने खुद अभी तक अपना नेक्स्ट प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है. अब ऐसा कहा जा रहा है कि किंग खान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra में नजर आएंगे. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्पेशल अपीयरेंस देंगे. जाहिर सी बात है कि उनके फैन्स को इस बारे में जानकर बेहद खुशी होगी क्योंकि वे बड़े पर्दे पर उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पहले इसी साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने वाली थी मगर बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी. फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने खुद इस बात की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी. उन्होंने कहा था कि फिल्म के म्यूजिक और वीएफएक्स के लिए अभी और समय लगेगा. फिल्म की फाइनल रिलीज डेट की घोषणा बाद में की जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

शिवा और इशा 💫 #brahmastra

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

यह भी पढ़ें:- फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से रणबीर कपूर के किरदार की बड़ी जानकारी हुई लीक!

आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में है. साथ ही फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन को भी देखा जाएगा. करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).