बॉलीवुड

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से रणबीर कपूर के किरदार की बड़ी जानकारी हुई लीक!

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, अलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय लीड रोल में हैं

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से रणबीर कपूर के किरदार की बड़ी जानकारी हुई लीक!
रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. इस फिल्म से रणबीर के किरदार की डिटेल्स अब मीडिया में लीक हो गई हैं. हाल ही में एक समाचार पत्र ने रणबीर के किरदार को लेकर बताया कि इस फिल्म में रणबीर एक डीजे (DJ) का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर का करैक्टर म्यूजिक लवर है और अपने इस पैशन को पूरा करने के लिए वो संघर्ष करता है.

मिड-डे में प्रकाशित खबर में कहा गया कि इस फिल्म में रणबीर को डीजे के रूप में दिखाया जाएगा. रणबीर का किरदार अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध संगीत में अपना करियर बनाने के लिए घर से निकल जाता है. इसी दौरान उसे अपनी जादुई शक्तियों का भी आभास होता है.

 

View this post on Instagram

 

शिवा और इशा 💫 #brahmastra

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

इस फिल्म को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है उसमें बताया गया है कि 'ब्रह्मास्त्र' एक सुपर नेचुरल फॉर्मेट में बनाई गई फिल्म है. इस फिल्म का निर्माण कर रही धर्मा प्रोडक्शन्स ने इसे एक ट्रायोलॉजी फिल्म के रूप में बनाया है. यानी की ये फिल्म 3 अलग-अलग हिस्सों में अपनी कहने को पेश करेगी.

इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ ही अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं. फिल्म 'संजू' के बाद रणबीर जोरों शोरों से इस फिल्म के लिए जुट गए हैं और अब फैंस भी उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 में रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).