Pune Dahi Handi Tragedy Video: दही हांडी समारोह के दौरान महिला पर गिरा DJ सेटअप, इलाज से पहले मौत; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दही हांडी कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस से आवश्यक अनुमति ली थी या नहीं. यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो DJ संचालक और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है.
Pune Dahi Handi DJ Accident Video: महाराष्ट्र में जन्माष्टमी और दही हांडी का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, लेकिन पुणे से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. पिंपरी-चिंचवड़ के पुराने सांगवी इलाके में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान एक भारी-भरकम DJ सेटअप का हिस्सा महिला के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Mumbai Dahi Handi 2026: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 22 गोविंदा घायल, 21 को इलाज के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी
कौन थीं मृतक महिला?
यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10:21 बजे पुराने सांगवी इलाके में हुआ. दही हांडी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आयोजन स्थल पर लगाए गए लोहे के स्ट्रक्चर (आर्च/फ्रेम) को हटाया जा रहा था. इसी दौरान स्ट्रक्चर का भारी हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. वहां मौजूद लोगों ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन 45 वर्षीय सलमा सलाउद्दीन पठान को संभलने का मौका नहीं मिला. वह DJ सेटअप की ओर पीठ करके खड़ी थीं और जब तक उन्हें खतरे का एहसास हुआ, तब तक भारी स्ट्रक्चर उनके सिर पर गिर चुका था. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.
यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्ट्रक्चर गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है और लोग महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं.
पुण्यात DJ सेटअप अंगावर पडून महिलेचा मृत्यू; दहीहंडी सेलिब्रेशनदरम्यानचा थरार CCTV मध्ये कैद | VIDEOhttps://t.co/dYPRFgu9IH < येथे वाचा सविस्तर वृत्त...#Pune #DJ #DahiHandi #CCTV #Video #ViralVideo pic.twitter.com/gMIeQM3CbO
— ZEE २४ तास (@zee24taasnews) September 5, 2026
बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सकी जान
हादसे के तुरंत बाद आयोजन समिति के सदस्य और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
आयोजकों और DJ संचालक पर हो सकती है कार्रवाई
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दही हांडी कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस से आवश्यक अनुमति ली थी या नहीं. यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो DJ संचालक और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. साथ ही एक बार फिर त्योहारों के दौरान बड़े और भारी DJ सेटअप की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2026 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

