टीवी

मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस पहन दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, फोटो देख फैंस के दिल हुए घायल

मोनालिसा उर्फ़ अंतरा बिस्वास का जादू इन दिनों टीवी शो नजर में दिखाई दे रहा है. शो में वो एक खूबसूरत डायन का रोल निभा रही हैं.

मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस पहन दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, फोटो देख फैंस के दिल हुए घायल
मोनालिसा (Image Credit: Instagram)

Monalisa Hot Photo: भोजपुरी स्टार मोनालिसा (Monalisa) का जलवा सोशल मीडिया पर आए दिन बढ़ता जा रहा है. इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के चाहनेवालों की तादाद 25 लाख से पार की है. तो वहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस भी अपने फैंस को निराश नहीं करती. मोनालिसा आए दिन अपना एक से बढ़कर एक अवतार दिखा फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. ऐसा ही मोनालिसा एक बार फिर कर रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी एक बेहद ही ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है.

दरअसल मोनालिसा ने एक मैगजीन के लिए किए गए फोटोशूट से हॉट फोटो शेयर की. जिसमें मोनालिसा बेहद ही शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस हॉट ड्रेस में मोनालिसा का अंदाज बेहद ही कमाल का लग रहा है. तो वहीं फैंस भी मोनालिसा की इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Monalisa Hot Video: मोनालिसा के इस बोल्ड गाने को फोन छिपाकर देखते हैं लोग, 70 लाख से ज्यादा बार देखा गया

 

View this post on Instagram

 

Every Wall Is A Door ... 🙏🙏

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

वर्कफ्रंट की बात करे तो मोनालिसा उर्फ़ अंतरा बिस्वास का जादू इन दिनों टीवी शो नजर में दिखाई दे रहा है. शो में वो एक खूबसूरत डायन का रोल निभा रही हैं. मोनालिसा ने काफी कम उम्र में एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने बंगाली, भोजपुरी, उड़िया, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है. इसके साथ ही वो मशहूर शो बिग बॉस का हिस्सा भी बन चुकी हैं. जहां उन्होंने अपने पति के साथ शादी भी रचाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).