ऋषि कपूर दिल्ली अस्पताल में हुए एडमिट, रणबीर और आलिया भी साथ है मौजूद
ऋषि कपूर लगभग एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद इंडिया लौटे हैं. इस दौरान उनकी पत्नी नीतू सिंह लगातार उनके साथ मौजूद रही.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. खबर है कि अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत अचानक से खराब हो गई है. जिसके चलते उन्हें दिल्ली (Delhi) के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक ऋषि कपूर को तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के अस्पताल में एडमिट किया गया है. हालांकि इसके पीछे वजह सामने नहीं आ पाई है कि आखिर उन्हें क्यों एडमिट किया गया हैं. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय नीतू, रणबीर कपूर और आलिया अस्पताल में मौजूद हैं.
दरअसल ये कपूर परिवार अरहान जैन की मेहंदी सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिए पहुंचा था. लेकिन वहां ऋषि कपूर की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद वो सेरेमनी से नदारद नजर आए. इतना ही नहीं अरहान की प्रीवेडिंग में रणबीर और आलिया के परफॉर्म करने की भी खबर थी. लेकिन इस समय ऋषि कपूर की तबीयत के चलते ये सभी अस्पताल पहुंचे हैं.
आपको बता दे कि ऋषि कपूर लगभग एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद इंडिया लौटे हैं. इस दौरान उनकी पत्नी नीतू सिंह लगातार उनके साथ मौजूद रही. ऐसे में जब डॉक्टर्स ने ऋषि कपूर को लौटने की परमिशन दी तभी वो इंडिया वापस लौटे. जिसके बाद उन्होंने यहां आकर काम करना भी शुरू किया है. लेकिन अब ऋषि कपूर की तबीयत को लेकर आई ये जानकारी परेशान करने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2020 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

