आमिर खान ने पिता ताहिर हुसैन की पुण्यतिथि पर तस्वीरें शेयर कर उन्हें किया याद
बतौर प्रोड्यूसर आमिर के पिता ने दूल्हा बिकता है, ज़ख्मी, अनामिका और कारवां जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया, जबकि आमिर खान और जूही चावला के साथ फिल्म तुम मेरे हो में डायरेक्टर की कुर्सी संभाली
2 फरवरी 2010 में आमिर खान (Aamir Khan) के पिता ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) का हार्ट अटैक के चलते इंतकाल हो गया था. आमिर के पिता फिल्म इंडस्ट्री के नामी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे. उनके निधन के 10 साल आज पूरे हो गए हैं. ऐसे में आमिर खान ने अपने पिता के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करके उन्हें याद किया. इन तस्वीरों में पिता और बेटे का खूबसूरत बांड देखने को मिल रहा है. तो वहीं एक दूसरी तस्वीर में उनके पिता राजकपूर सहित इंडस्ट्री के अपने बाकी दोस्तों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. जाहिर है आमिर के लिए ये वक्त किसी इमोशनल मौके से कम नहीं है.
आपको बता दे कि बतौर प्रोड्यूसर आमिर के पिता ने दूल्हा बिकता है, ज़ख्मी, अनामिका और कारवां जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया, जबकि आमिर खान और जूही चावला के साथ फिल्म तुम मेरे हो में बतौर डायरेक्टर की कुर्सी संभाली. सो पिता की 10वीं डेथ एनिवर्सरी पर आमिर खुद को रोक नहीं पाए और ये पुरानी तस्वीरें सभी शेयर की. यह भी पढ़े: आमिर खान की रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार ने बदल दी बच्चन पांडे की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी सिनेमाघरों में
Remembering my father... pic.twitter.com/mE7NwtjBP9
— Aamir Khan (@aamir_khan) February 2, 2020
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपनी नई लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये फिल्म हॉलीवुड की कल्ट फिल्म फ़ॉरेस्ट गम्प का रिमेक है. ये फिल्म दिसंबर के आखिर में रिलीज होने जा रही है. पैसे इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे के साथ टक्कर होनी थी. लेकिन आमिर की रिक्वेस्ट पर उन्होंने इसकी टक्कर को टाल दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2020 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

