Share Market Update: शेयर बाजार में कोहराम जारी, सेंसेक्स 231 अंक टूटा, निफ्टी ने भी लगाया गोता
कोरोना वायरस का असर शेयर मार्केट पर पिछले कई दिनों से पड़ा हुआ है. लेकिन मंगलवार को शेयर बाजार में थोड़ी राहत जरूर दिखाई पड़ी है. इसी के साथ बुधवार को भी शेयर मार्केट उछाल के साथ ही खुला लेकिन फिर गिरावट देखने को मिली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) करीब 34 अंकों की गिरावट के साथ 30,481.67 पर खुला है. अगर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) की बात करें तो वह 8936.10 पर खुला है.