डिस्को डांसर के रिमिक्स में दिखा टाइगर श्रॉफ का जलवा, दमदार डांस से किया सभी को हैरान
80 के दशक में मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माए इस गाने ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया और वो डिस्को डांसर के तौर पर पहचाने जाने लगे.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का कद दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. अपनी एक्टिंग और डांस से टाइगर सभी को हैरान कर रहे हैं. एक्टर का यही दमदार अंदाज एक बार फिर देखने को मिला है उनके गाने I Am A Disco Dancer 2.0 में. दरअसल मिथुन दा के फेमस गाने I Am A Disco Dancer के रिमिक्स में अब टाइगर का दम दिखाई दे रहा है. टाइगर श्रॉफ का ये गाना रिलीज कर दिया है. जिसमें अपने नच के साथ वो अपनी बॉडी भी जमकर फ्लौंट कर रहे हैं. टाइगर का ये डांस बेहद ही कातिलाना है जिसे देखकर कोई भी इम्रेस हो जाए.
टाइगर श्रॉफ के गाने को म्यूजिक दिया सलीम सुलेमान ने जबकि गाया है बेनी दयाल ने. जिसमें टाइगर श्रॉफ अपने गजब के मूव्स दिखा रहे हैं. ऐसे में आप भी देखिए टाइगर का ये नया कमाल. जहां वो अपने डिस्को डांस से सबका दिल लूटने को तैयार हैं. यह भी पढ़े: Heropanti 2 लेकर आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ, हाथ में बंदूक लिए इंटेंस लुक में आए नजर!
आपको बता दे कि 80 के दशक में मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माए इस गाने ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया और वो डिस्को डांसर के तौर पर पहचाने जाने लगे. इस गाने को बप्पी दा ने म्यूजिक दिया था. ये गीत आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. ऐसे में देखना होगा कि इसके रिमिक्स के जरिए क्या टाइगर फैन्स को इम्प्रेस कर पाते हैं?
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

