बेंगलुरु में सुनी गई अजीबो-गरीब आवाज के सस्पेंस से उठा पर्दा, IAF ने बताई ये बात
बेंगलुरु शहर के कुछ हिस्सों में बुधवार की दोपहर को बम जैसे तेज धमाके की आवाज ने लोगों को डरा दिया था. लोगों में इस कदर दहशत पसरा की सभी अपने घरों से बाहर निकल आए. लेकिन जमीन के अंदर से आवाज उठने वाली खबर का खुलासा हो गया है. इंडियन एयर फोर्स ने बताया कि यह एक नियमित IAF टेस्ट फ्लाइट थी जिसमें सुपरसोनिक प्रोफ़ाइल शामिल थी, जो बेंगलुरु हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और शहर की सीमा के बाहर हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी थी. विमान विमान प्रणाली और परीक्षण प्रतिष्ठान (ASTE) का था. उन्होंने कहा कि सोनिक बूम की आवाज़ सुनी और महसूस उस वक्त की जा सकती है, जब विमान किसी से 65 से 80 किलोमीटर दूर तक उड़ रहा हो.