सुष्मिता सेन 26 साल पहले आज के दिन ही बनी थी मिस यूनिवर्स, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने रोमांटिक अंदाज में किया विश
26 साल पहले 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश का सिर गर्व से उंचा कर दिया था. वो ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय थी. ऐसे में सुष्मिता सेन की उस पुरानी फोटो को शेयर करते हुए उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में उन्हें विश किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने आज से 26 साल पहले 1994 में मिस यूनिवर्स (Miss Universe) का खिताब जीतकर देश का सिर गर्व से उंचा कर दिया था. वो ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय थी. ऐसे में सुष्मिता सेन की उस पुरानी फोटो को शेयर करते हुए उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में उन्हें विश किया है. दरअसल सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल सोशल मीडिया पर खुलकर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाते रहते हैं. वर्कआउट से लेकर योगा पोज चैलेंज तक देते रहते हैं. दोनों के सोशल मीडिया पर इनकी आपस की तस्वीरें भरी पड़ी हैं. ऐसे में अब रोहमन ने सुष्मिता सेन की पुरानी तस्वीर शेयर कर बधाई दी है.
रोहमन शॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'आपने हम सबको कितना प्राउड फील कराया था और आज भी हमें आप पर गर्व है. 26 साल हो गए मेरी जान.' यह भी पढ़े: सुष्मिता सेन का ये योगा पोज आपको भी कर देगा हैरान, एक्ट्रेस ने बताया कैसे बनाए इसे आसान
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर रोहमन ने एक इंटरव्यू में कहा कि शतरंज के खेल में सुष्मिता अक्सर उसकी पिटाई कर देती है. बातचीत के दौरान रोहमन ने यह भी कहा वो एक अच्छा बॉयफ्रेंड है फिर भी उसकी पिटाई होती है. हालांकि उसने यह भी कबूल किया की शतरंज का गेम सुष्मिता ने ही सिखाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

