क्या राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज आज हैदराबाद में करने जा रहे हैं सगाई?
खबर आ रही है कि मिहिका और राणा दोनों आज सगाई करने जा रहे हैं. दोनों हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में सगाई करने जा रहे हैं. जहां सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल होने जा रहे हैं. ताकि सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन हो सके.
बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती ने 12 मई 2020 को सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन स्टेट्स के बारे में बताया कि उन्हें मिहिका बजाज ने हां कह दिया है. हालांकि राणा हमेशा से ही अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखते है. लेकिन मिहिका की हां के बाद उन्होंने ये गुड न्यूज सभी से शेयर की. आपको बता दे कि मिहिका मुंबई के डिजाईन स्टूडियो की मालिक हैं इसके साथ ही वो सोनम कपूर और रेहा कपूर की ख़ास दोस्त हैं. जबकि मिहिका की मां एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं.
ऐसे में अब खबर आ रही है कि मिहिका और राणा दोनों आज सगाई करने जा रहे हैं. दोनों हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में सगाई करने जा रहे हैं. जहां सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल होने जा रहे हैं. ताकि सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन हो सके. ग्रेटआंध्रा.कॉम की खबर के मुताबिक राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज आज सगाई करने जा रहे हैं. हालांकि अभी राणा के परिवार की तरफ से किसी भी तरह कन्फर्म नहीं किया. यह भी पढ़े: राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज के साथ रिश्ते पर लगाई मोहर, क्यूट फोटो शेयर कर कहा- उसने हां कह दिया
वर्कफ्रंट की बात करे तो राणा दग्गुबाती 'फिल्म हाथी मेरे साथी' में नजर आएंगे. कोरोना वायरस के चलते ये फिल्म की रिलीज में देरी होगी. बता दें कि राणा दग्गुबाती का नाम बीते दिनों रकुल प्रीत सिंह के साथ जुड़ा था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

