साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले के दोषियों को फांसी देने के लिए नई तारीख की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट में यह याचिका तिहाड़ जेल के अधिकारियों की तरफ से दायर की गई थी. पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 5 जनवरी के दिए गए उस फैसले पर भी ध्यान दिया है जिसमे चारो दोषियों की एक हफ्ते के भीतर कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी.
7 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. वृषभ-आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मिथुन- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
6 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. दोस्तों का साथ मिलेगा. वृषभ- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा,
केंद्र की मोदी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट का ऐलान कर दिया है. लोकसभा में पीएम मोदी ने बुधवार को बताया कि ट्रस्ट का नाम 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' रखा गया है. उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में इसे बनाने का फैसला लिया गया है. मोदी ने बताया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने के लिए यूपी सरकार ने अपनी हामी भर दी है.
राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर जवाबी हमले तेज हो गए हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा बेटी को चुनाव प्रचार में उतारने से बीजेपी उनकर हमलावर हो गयी है. इसे लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है.
राजधानी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान में महज तीन दिन बचे हुए हैं. सूबे में शनिवार को वोटिंग होनी है. वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए सभी पार्टियां जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में आज कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं की तरफ से ताबड़तोड़ प्रचार किया जाएगा। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली के कोंडली और हौजखास में जनसभा को संबोधित करेंगे।
5 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. वृषभ-कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.मिथुन-क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.
राजधानी दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होना है. जबकि चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आने वाले हैं. राज्य में प्रमुख मुकाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी और आप की तरफ से चुनाव प्रचार जोरों पर है. बीजेपी और आप के नेता एक दूसरे पर हमलावर है. बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियो ने कमान संभाल रखी है
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 इस वर्ष के अंत में होने जा रहा है. लेकिन इसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है. वैसे में सूबे में प्रमुख मुकाबला आरजेडी और जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के बीच है. चुनाव के मद्देनजर आरजेडी पूरी तरह से सूबे के सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर पुरइन तरह हमलावर है. इसी कड़ी में आरजेडी ने एक बार फिर पोस्टर के जरिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. आरजेडी की तरफ से जारी पोस्टर में नीतीश कुमार को कुर्सी के प्यारे और बिहार के हत्यारे बताया गया है.
राजधानी दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग होनी है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. वही आज सूबे की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अपना घोषणापत्र जारी करने जा रही है. बताना चाहते हैं कि इस घोषणा पत्र में आप द्वारा अगले 5 सालों के विकास की रुपरेखा जनता के सामने रखी जाएगी. सीएम अरविंद केजरीवाल क्या ऐलान करेंगे इसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.
4 फरवरी 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
3 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. वृषभ-निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है. मिथुन-क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं,
नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप केस में दोषियों की फांसी की सजा टलने के बाद से ही कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है. इस मसले में दोषियों की तरफ से समय-समय पर याचिका दायर कर फांसी में देरी करने की कोशिशें हुई है. इसी बीच दोषियों की फांसी एक बार फिर टलने के खिलाफ केंद्र सरकार और तिहाड़ प्रशासन ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. बताना चाहते है कि कोर्ट ने 1 फरवरी को दोषियों और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था और आगे की सुनवाई 2 फरवरी को पूरी हुई. इसके साथ ही अब दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पिछले कई महीनों से विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है. गिरती अर्थव्यवस्था पर विपक्ष लगातार सरकार और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछ रहा है.कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कई मौकों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते रहे हैं. ताजा मामले में एक बार फिर राहुल गांधी ने ट्वीट कर अर्थव्यवस्था के मसले पर पीएम मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर कर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर तंज कसा है.
2 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है. वृषभ- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.
राजधानी दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं. इसके साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर है. इसी बीच शाहीन बाग में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने फ़ायरिंग की है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फायरिंग के तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
1 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. मिथुन- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे.
31 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें. वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी. मिथुन- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.
नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देश में घमासान शुरू है. लगातार इस मसले पर विपक्ष की तरफ से बयानबाजी भी जारी है. वही राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. सीएए और एनआरसी को लेकर जामिया के बाहर भी विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी दौरान गुरूवार को प्रदर्शन के दौरान एक शख्स अचानक आया और उसने पहले बंदूक लहराई और फिर फायरिंग कर दी.
30 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है. वृषभ-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. मिथुन- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें.आज आपको कारोबार में लाभ होगा.