देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: AAP आज जारी करेगी घोषणापत्र, पार्टी इन मुद्दों को कर सकती है शामिल

राजधानी दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग होनी है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. वही आज सूबे की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अपना घोषणापत्र जारी करने जा रही है. बताना चाहते हैं कि इस घोषणा पत्र में आप द्वारा अगले 5 सालों के विकास की रुपरेखा जनता के सामने रखी जाएगी. सीएम अरविंद केजरीवाल क्या ऐलान करेंगे इसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: AAP आज जारी करेगी घोषणापत्र, पार्टी इन मुद्दों को कर सकती है शामिल
सीएम अरविंद केजरीवाल ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के लिए शनिवार को वोटिंग होनी है. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. वही आज सूबे की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अपना घोषणापत्र जारी करने जा रही है. बताना चाहते हैं कि इस घोषणा पत्र में आप द्वारा अगले 5 सालों के विकास की रुपरेखा जनता के सामने रखी जाएगी. सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) क्या ऐलान करेंगे इसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

रिपोर्ट के अनुसार आप ने साफ कर दिया है कि इस बार 10 बिंदुओं पर पूरा घोषणापत्र आधारित होगा. इसके साथ ही पुरानी योजनाएं जो चल रही है वह पहले की तरह शुरू रहेगी. राजधानी की साफ-सफाई और यमुना की सफाई को अपने घोषणा पत्र में आम आदमी पार्टी सबसे ऊपर जगह दे सकती है. आप का कहना है कि अलग-अलग वर्गों से मिले सुझावों के आधार पर घोषणापत्र बनाया हुआ है. यह भी पढ़े-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: BJP आज जारी करेगी घोषणापत्र, ये 3 प्रमुख मुद्दे हो सकते हैं शामिल

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि बीजेपी और कांग्रेस पहले ही अपने घोषणा पत्र जारी किया हुआ है. भारतीय जनता पार्टी ने जहां स्कूटी और दो रूपये किलो आटा देने की बात कही है. वहीं कांग्रेस ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली सहित बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2020 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).