साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
मध्य प्रदेश विधानभा उपचुनाव जैसे-जसी नजदीक आ रहा है नेता शब्दों की मर्यादा भूल रहे हैं. कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के इमरती देव को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है. कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम-जलेबी बताया था. इस बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है. दरअसल बीजेपी इस पुरे मामले पर हमलावर है.
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही नेताओं की तरफ से एक-दुसरे पर जवाबी हमले तेज हो गए हैं. राज्य में होने वाले इस चुनाव में प्रमुख मुकाबला आरजेडी-कांग्रेस बनाम जेडीयू-बीजेपी गठबंधन है. इसी बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है.
इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है. दरअसल शुरू से ही चेन्नई जीत के लिए तरसती नजर आयी है. सीएसके के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डाले तो आईपीएल में खेले गए 10 मैचों में से उसे सिर्फ तीन में ही जीत मिली है. इस हिसाब से उसके पास सिर्फ 6 पॉइंट्स है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना बढ़ रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत स्वास्थ कार्ड जारी करने का ऐलान किया था. अब इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजिटल हेल्थ कार्ड के जरिए कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार सामने आ रही है. दूसरी तरफ तमाम मसलों को लेकर विपक्ष की भूमिका अदा कर रही कांग्रेस हर मोर्चे पर केंद्र पर निशाना साध रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है.
बेंगलुरु, 20 अक्टूबर. देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि सूबे में अब चार साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी दुपहिया यानि टू-व्हीलर से यात्रा करने के दौरान हेलमेट पहनना पड़ेगा. यह फैसला कर्नाटक राज्य परिवहन विभाग ने लिया हुआ है.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 के मद्देनजर सूबे का राजनीतिक पारा गरमाया हुआ है. वैसे राज्य में होने वाले यह चुनाव बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भविष्य को तय करने वाले है. इसी के साथ सीएम शिवराज के लिए भी यह चुनाव बहुत खास है. यही कारण है कि दोनों ही नेता अपनी तरफ से वोटरों को लुभाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. रैलियों के दौरान दोनों ही अपनी बात जनता के सामने रख रहे हैं.
राशिफल 19 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा. मिथुन- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.
राशिफल 18 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें. वृषभ- आज के दिन आपको धन लाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. मिथुन- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है
राशिफल 17 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल, मेष- आज आपकी इनकम बढ़ेगी, गुस्से पर संयम बनाए रखें. वाणी पर संयम रखें. वृषभ-आज के दिन आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी वोटरों को लुभाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ नेता एक दुसरे पर हमले करने के दौरान शब्दों की मर्यादा भी भूल रहे रहे हैं. मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने एक बयान में सीएम शिवराज सिंह चौहान को भूखा नंगा बताया था.
महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर मचे घमासान के बीच अब रामलीला को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है. बीजेपी एक बार फिर उद्धव सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में मुंबई के घाटकोपर से बीजेपी विधायक राम कदम ने रामलीला के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है. साथ ही रामलीला आयोजन की इजाजत देंगी की मांग की है.
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे ही राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दुसरे पर हमलवार हो गए हैं. राज्य में सीधी लड़ाई नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव है. इसी बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वे थके हुए हैं, विकास और बेरोजगारी पर बात नहीं करना चाहते हैं.
कोरोना वायरस का कहर भारत में खत्म नहीं हुआ है. इस खतरनाक वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. कोविड-19 की वैक्सीन जब तक भारतीय बाजार में नहीं आएगी तब तक इससे लोगों को निजात नहीं मिलने वाली है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार का जनता के प्रति रवैया है 'अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता'.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच नीतीश सरकार के एक और मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया है. इससे जेडीयू को बड़ा धक्का लगा है. कामत पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक थे. कपिलदेव कामत राज्य की नीतीश सरकार में पंचायतीराज मंत्री थे. उन्हें निधन के बाद सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, उपेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है.
भारत में एक तरह कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) महामारी का कोहराम नहीं थमने का नाम ले रहा है. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का चलन भी तेजी से बढ़ गया है. बताना चाहते हैं कि ऐसी ही फेक खबरों (Fake News) को लेकर पीआईबी (PIB) की तरफ से बयान सामने आता रहता है. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरें ज्यादातर फेक ही साबित होती है.
बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से प्रचार में जुटी है. राज्य में सीधा मुकाबला नीतीश बनाम तेजस्वी होने जा रहा है. दूसरी तरफ बिहार से दिग्गज नेताओं के निधन की भी खबरें आ रही हैं. इसी कड़ी में बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के दिग्गज नेता रहे कपिलदेव कामत का निधन होने की खबर सामने आयी है. बताना चाहते हैं कि कामत कोरोना से संक्रमित थे.
राशिफल 16 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आपकी किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है. वृषभ- आज के दिन आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे.
बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के मद्देनजर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. यही कारण है अब नेताओं की तरफ से एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है. राज्य में जेडीयू-बीजेपी (JDU-BJP) गठबंधन बनाम आरजेडी-कांग्रेस (RJD-Congress) के बीच सीधी टक्कर है.
इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन चल रहा है. क्रिकेट फैन्स मैचों को लेकर खासे उत्साहित दिखाई पड़ते है. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच और पूर्व भारतीय खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी के एक्सीडेंट को लेकर एक खबर अचानक सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी. इसके साथ ही यूजर्स बड़ी तादाद में इसे शेयर करने लगे. साथ ही कमेंट्स भी आने लगे.