देश

Kapil Deo Kamat Passes Away: बिहार सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का निधन, सीएम नीतीश कुमार-गिरिराज सिंह और तेजस्वी यादव सहित इन नेताओं ने जताया शोक

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच नीतीश सरकार के एक और मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया है. इससे जेडीयू को बड़ा धक्का लगा है. कामत पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक थे. कपिलदेव कामत राज्य की नीतीश सरकार में पंचायतीराज मंत्री थे. उन्हें निधन के बाद सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, उपेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है.

Kapil Deo Kamat Passes Away: बिहार सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का निधन, सीएम नीतीश कुमार-गिरिराज सिंह और तेजस्वी यादव सहित इन नेताओं ने जताया शोक
तेजस्वी यादव, कपिलदेव कामत और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Photo Credits-Facebook and Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच नीतीश सरकार (Nitish Govt) के एक और मंत्री कपिलदेव कामत (Kapil Deo Kamat) का निधन हो गया है. इससे जेडीयू को बड़ा धक्का लगा है. कामत पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक थे. कपिलदेव कामत राज्य की नीतीश सरकार में पंचायतीराज मंत्री थे. उन्हें निधन के बाद सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह (BJP MP Giriraj Singh) , आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (RJD Leader Tejashwi Yadav) , उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कपिलदेव कामत के निधन पर शोक जताया है. साथ ही कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए नेता थे और उनके जाने से मुझे दुख पहुंचा है. साथ ही कामत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. यह भी पढ़ें-Kapil Deo Kamat Passes Away: बिहार सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

नीतीश कुमार का ट्वीट-

बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री कपिलदेव कामत जी के निधन की खबर से मर्माहत हूं. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे. दुख की इस क्षण में ईश्वर आपके परिजनों को संबल प्रदान करें. ॐ शांति.

गिरिराज सिंह का ट्वीट-

आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत जी की कोरोना से हुई असामयिक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.

तेजस्वी यादव का ट्वीट-

बिहार सरकार में स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि मंत्री मंडल में मेरे सहयोगी, बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री श्री कपिलदेव कामत जी के असामयिक निधन से दुखी एवं व्यथित हूँ.ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे .ॐ शांति!

मंगल पांडे का ट्वीट-

प्रमोद कुमार का ट्वीट-

सांसद गिरिधारी यादव का ट्वीट-

वहीं बिहार सरकार में मंत्री नंदकिशोर यादव ने ट्वीट किया कि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री कपिलदेव कामत जी के निधन से मन व्याकुल है, भगवन पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में प्रभु परिवार और समर्थकों को सम्बल और शक्ति दें.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).