राशिफल 17 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 17 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल, मेष- आज आपकी इनकम बढ़ेगी, गुस्से पर संयम बनाए रखें. वाणी पर संयम रखें. वृषभ-आज के दिन आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे.
राशिफल 17 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज आपकी इनकम बढ़ेगी, गुस्से पर संयम बनाए रखें. वाणी पर संयम रखें. सेहत अच्छी रहेगी. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.इसलिए सोच समझकर बात करें.
शुभ रंग- हरा
वृषभ-आज के दिन आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. आज आपको धन लाभ होगा और परिवार में खुशहाली आएगी. जो भी काम करेंगे सफलता मिलेगी.
शुभ रंग- नारंगी
मिथुन- आज के दिन आपकी किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है. आज आपका मन शांत रहेगा. आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.
शुभ रंग- पर्पल
कर्क- आप आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा, हो सके तो यात्रा टाल दें. माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.
शुभ रंग- सफेद
सिंह-आप आज सोच-समझकर बात करें, करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है. गाड़ी संभलकर चलाएं.किसी करीबी से विवाद हो सकता है.
शुभ रंग- ग्रे
कन्या- आज आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे. परिवार का साथ मिलेगा. नौकरी को लेकर अच्छी खबर आ सकती है.
शुभ रंग- सफेद
तुला- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, आज के दिन आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें. किसी से भी बात करते वक्त शब्दों पर विशेष ध्यान दें.
शुभ रंग- बैगनी
वृश्चिक- आज के दिन आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, कोर्ट से जुड़े मामलों को लेकर अच्छी खबर आ सकती है. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.
शुभ रंग-क्रीम
धनु- आज आपका दिन बेहद ही सामान्य रहेगा, कोई पुराना काम बन सकता है. आज आपका कपड़ों पर पैसा खर्च होगा. पैसों को लेकर परेशान होंगे.
शुभ रंग- भगवा
मकर- आज के दिन आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें.विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. वाणी पर संयम रखें.
शुभ रंग-नीला
कुंभ-आज आपका गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. परिवार की चिंता आपको सताएगी.
शुभ रंग-पीला
मीन- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. पैसो की तंगी हो सकती है.
शुभ रंग- भूरा
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

