साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
कृषि बिल को लेकर देश में किसानों का आंदोलन जारी है. इसके साथ भारत बंद का साफ असर देश के कई राज्यों में दिखाई पड़ रहा है. कांग्रेस. लेफ्ट सहित तमाम विपक्षी दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में बंद का असर देखा जा सकता है. इसी बीच भारत बंद को लेकर अब बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की छवि को बदनाम करने की साजिश करना इनका पुराना तरीका है.
8 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.
7 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. वृषभ- आज आपका धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.
किसानों का प्रदर्शन कृषि बिल के खिलाफ लगातार जारी है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका है. राजधानी दिल्ली में किसान डंटे हुए हैं. 9 दिसंबर को केंद्र के साथ बातचीत से पहले 8 तारीख को किसानों ने भारत बंद की घोषणा की है. इस बंद को तमाम विपक्षी दलों का समर्थन भी मिला है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र पर तंज कसा है.
कृषि बिल के खिला किसानों का राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है. सरकार के साथ किसानों की कई दौर की बातचीत भी हुई है. लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. इसी बीच 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद की घोषणा की है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित कई दलों ने इस बंद का समर्थन किया है. इसी बीच बॉक्सर विजेंदर सिंह बॉक्सर किसानों का समर्थन करने के लिए सिंघु बॉर्डर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत भी की.
किसानों का प्रदर्शन कृषि कानूनों को लेकर राजधानी दिल्ली में जारी है. सरकार के साथ कई बार हुई बातचीत के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका है. ऐसे में 9 दिसंबर को एक बार फिर केंद्र के साथ किसानों की बैठक होने वाली है. इसी बीच किसानों की तरफ से आक्रामक बयानबाजी शुरू हो गई है. एक तरह से मोदी सरकार पर दबाब बनाने की कोशिश इसे कहा जा सकता है.
कृषि कानूनों को लेकर देश में सियासी पारा पिछले कई दिनों से गरमाया हुआ है. विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में किसानों के समर्थन में आंदोलन आरजेडी को निकालना भारी पड़ गया है. बताना चाहते हैं कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित 19 नेताओं पर मामला दर्ज हुआ है. साथ ही 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
6 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ-कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल अभी खत्म नहीं हुआ है. इसके साथ ही केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की बातचीत दिल्ली के विज्ञान भवन में जारी है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार है. इस बैठक को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है.
कृषि बिल (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों और सरकार के बीच एक बार फिर बातचीत दिल्ली (Delhi) के विज्ञान भवन में शुरू हो गई है. इस बैठक से पहले पीएम मोदी (PM Modi) के आवास पर अमित शाह, राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच चर्चा हुई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है. बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Union Minister Ramdas Athawale) ने एक बड़ा बयान देकर सियासी पारा गरमा दिया है.
केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर घमासान खत्म होता नहीं दिख रहा है. आज होने वाली बातचीत से पहले जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है. दिल्ली के विज्ञान भवन में एक बार फिर किसानों और कृषि मंत्री के बीच बातचीत में कोई अहम फैसला होने की उम्मीद जतायी जा रही है. विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर हो गया है. प्रदर्शनकारियों की तरफ से कहा जा रहा है कि आज बात न बनने पर संसद भवन का भी घेराव किया जाएगा.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. इसी बीच आज एक बार फिर पांचवे दौर की बातचीत केंद्र और किसानों के बीच होने वाली है. ऐसे में अगर आज समाधान नहीं निकलता है तो किसानों का आंदोलन और भी तेज हो सकता है. कृषि कानून और किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ी कर रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एमएसपी-एपीएमसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है/ पिछले 10 दिनों से राजधानी दिल्ली में किसान जमे हुए हैं. इसके साथ ही किसानों और मोदी सरकार के बीच आज एक बार फिर पांचवे दौर की बातचीत होने जा रही है. ऐसे में अगर आज बैठक में बात नहीं बनती है तो किसानों का आंदोलन और तेज हो सकता है. वहीं 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद की घोषणा भी की है.
5 दिसंबर 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. वृषभ- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.
राशिफल 4 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल, मेष-धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वृषभ- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.
किसानों और केंद्र के बीच लंबी चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस निर्णय कृषि कानूनों को लेकर नहीं निकल सका है. किसानों ने बैठक के बाद कहा कि आंदोलन जारी है. इसके साथ ही इसे लेकर बयानबाजी का दौर भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष की तरफ से केंद्र पर हमला बोला जा रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं के पाकिस्तान परस्त बयानों को लेकर भी विवाद बढ़ गया है. भाजपा के नेताओं ने किसानों के प्रदर्शन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ बताया है.
कृषि बिल को लेकर घमासान खत्म नहीं हुआ है. किसानों का प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. इसके विपरीत सियासी बयानबाजी खूब हो रही है. विपक्ष लगातार केंद्र को घेरती आ रही है. इसी बीच मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसान की जितनी पैदावार होगी उसे सरकार खरीद लेगी.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से पीड़ित मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं. रराजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आयी है. दिल्ली में नाइट कर्फ्यू की खबरों ने खूब जोर पकड़ा है. हालांकि आप सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में जानकारी देते हुए कहा कि इसकी कोई योजना नहीं है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संक्रमण फैलने का खतरा मुझे नहीं दिखता इसलिए इसकी कोई जरूरत नहीं है.
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का देश में प्रदर्शन जारी है. राजधानी दिल्ली में किसान डंटे हुए हैं. इसके साथ ही सियासी बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है. दूसरी तरफ अवॉर्ड वापसी का भी सिलसिला शुरू हो गया है. वहीं आप और कांग्रेस में जुबानी जंग और तेज हो गई है. बताना चाहते हैं कि कांग्रेस ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है.
राशिफल 3 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है. वृषभ-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा.