देश

Farmers Protest: बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा-किसानों को पाकिस्तान परस्त बताकर भाजपा ने किया देश के सपूतों का अपमान

किसानों और केंद्र के बीच लंबी चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस निर्णय कृषि कानूनों को लेकर नहीं निकल सका है. किसानों ने बैठक के बाद कहा कि आंदोलन जारी है. इसके साथ ही इसे लेकर बयानबाजी का दौर भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष की तरफ से केंद्र पर हमला बोला जा रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं के पाकिस्तान परस्त बयानों को लेकर भी विवाद बढ़ गया है. भाजपा के नेताओं ने किसानों के प्रदर्शन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ बताया है.

Farmers Protest: बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा-किसानों को पाकिस्तान परस्त बताकर भाजपा ने किया देश के सपूतों का अपमान
कांग्रेस और पीएम मोदी (Photo Credits-Facebook/PTI)

नई दिल्ली, 3 दिसंबर. किसानों और केंद्र के बीच लंबी चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस निर्णय कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर नहीं निकल सका है. किसानों ने बैठक के बाद कहा कि आंदोलन जारी है. इसके साथ ही इसे लेकर बयानबाजी का दौर भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष की तरफ से केंद्र पर हमला बोला जा रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी (BJP) नेताओं के पाकिस्तान (Pakistan) परस्त बयानों को लेकर भी विवाद बढ़ गया है. भाजपा के नेताओं ने किसानों के प्रदर्शन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ बताया है. इसे लेकर अब कांग्रेस (Congress) ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि किसानों को पाकिस्तान परस्त बताकर भाजपा ने देश के सपूतों का अपमान किया है.

कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान से लड़ने के लिए अपने बेटों को बॉर्डर पर भेजने वाले किसानों को पाकिस्तान परस्त बताकर भाजपा ने देश के सपूतों का अपमान किया है. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: किसानों और सरकार के बीच चली बैठक में नहीं निकला कोई हल, अब 5 दिसंबर को फिर होगी बातचीत

कांग्रेस का ट्वीट-

गौर हो कि आज दोपहर 12 बजे राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच कृषि कानूनों को लेकर बैठक शुरू हुई थी. यह बैठक शाम साढ़े 7 बजे के बाद खत्म हुई. लेकिन कोई ठोस फैसले की जानकारी सामने नहीं आयी है. साथ ही पुरे मसले पर अब शनिवार को दोबारा बैठक होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).