साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन कब खत्म होगा यह कहना फिलहाल मुश्किल है. केंद्र सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. पीएम मोदी ने आज विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है. इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर पर तिरंगा लगा कर हम परेड में होंगे शामिल, देखते हैं कौन वॉटर कैनन चलाता है.
नीतीश कुमार को एक बड़ा झटका लगा है. बताना चाहते हैं कि अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के सात में से कुल 6 विधायकों ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. इसके साथ ही इन विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है. इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने से सूबे की सियासत में हडकंप मच गया है. इस पुरे मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इसपर अभी हम लोगों की मीटिंग है, वो अलग हो गया है.
कृषि बिल को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन खत्म होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं. इसके पीछे का कारण यह है कि केंद्र की तरफ से सिर्फ बयानबाजी अब तक हुई है जिससे मामला सुलझने की बजाय लंबा खिंच रहा है. दूसरी तरफ किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. इस पुरे मसले पर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र को निशाने पर ले रहा है.इसी कड़ी में आप आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक बार फिर किसानों के मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है.
25 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, किसी से ना उलझे.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. वृषभ- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.
24 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे. वृषभ- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे.
किसानों के मसले पर केंद्र सरकार घिरी हुई है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. काग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला बोलती नजर आ रही है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई नेताओं ने मोर्चा खोला हुआ है तो दूसरी तरफ यूपी में अखिलेश यादव किसानों के मसले को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एमएसपी को लेकर विपक्ष को घेरा है.
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर किसान समझने को तैयार नहीं है. राजधानी दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई है लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल सका है. हालांकि आज किसान दिवस के मौके पर सरकार ने मामले का हल निकालने की कवायद जरूर शुरू की है. इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है.
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप भले ही धीमा पड़ा हो लेकिन सरकार अपनी तरफ से किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. पंजाब, महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक सरकार ने सूबे में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. राज्य की बीजेपी सरकार ने कर्फ्यू आज से 2 जनवरी रात लागू रखने का ऐलान किया है. इसकी अवधी की बात करें तो रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यह लागू रहेगा.
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. आर्थिक मोर्चे पर देश को काफी नुकसान हुआ है. यही कारण है कि केंद्र सरकार लोगों को धीरे-धीरे राहत दे रही है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने पेशनधारियों को बड़ी राहत दी है. बताना चाहते हैं कि केंद्र ने पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा कराने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है. सरकार ने अंतिम तारीख बढाकर 28 फरवरी कर दी है.
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप धीमा जरूर पड़ा है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कोविड-19 को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमला बोलती रही है. इसी बीच एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल पूछा है. राहुल ने कहा कि बाहर के देशों में वैक्सीन मिलना शुरू हो गई है, भारत में कब आएगी.
केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का विरोध (Farmers Protest) प्रदर्शन राजधानी दिल्ली (Delhi) में जारी है. आज किसान दिवस के मौके पर जहां किसानों की बैठक हो रही है जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होनी है. इसके साथ ही किसानों का कहना है कि आंदोलन अब तेज हो गया. इसी बीच केंद्र की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है.
. कृषि बिल के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. केंद्र और किसानों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी मामले का हल नहीं निकल सका है. वैसे आज किसान दिवस है. यही कारण है कि किसानों संगठनों ने आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है. दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि देश का अन्नदाता सड़क पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, तानाशाही सल्तनत आवाज को अनसुना कर रही है.
23 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल.मेष- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है तो दूसरी तरफ कृषि बिल को लेकर घमासान जारी है. कांग्रेस हर मसले को लेकर केंद्र पर हमलावर है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई नेताओं ने मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि आम जनता पर वार, मित्रों को बचाने में लगी मोदी सरकार.
कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर जारी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस मसले का हल जल्द निकलेगा यह कहना फिलहाल मुश्किल है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई है लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल सका है. कांग्रेस (Congress) सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमलावर है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. भाजपा ने कहा कि नए कृषि सुधार कानूनों से किसानों को फायदा होगा. विरोधियों के फैलाए हुए भ्रम में किसान न आएं.
न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम शुरूआती दोनों टी-20 मैच हार कर सीरीज गवां चुकी है. न्यूजीलैंड ने 2-0 से बढ़त बनाई हुई है. इसी बीच आज तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच नेपियर में हो रहा है. लेकिन आज को अचानक रोकना पड़ा और वजह रही तेज सूरज. वैसे ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब मैच को धुप के चलते रोकना पड़ा हो.
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) महामारी का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. इसी बीच मिलावट को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते है कि राज्य की भाजपा सरकार ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में हुई बैठक में खाद्य सुरक्षा कानून में संशोधन करने पर मुहर लगाई है. इस फैसले की जानकारी सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने दी.
क्रिकेट के क्रेज समय के साथ बढता जा रहा है. क्रिकेट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग का अहम रोल होता है. वैसे क्रिकेट में कहावत है 'Catches Win Matches'. क्योंकि स्कोर बोर्ड पर भले ही आपने कितना भी बड़ा स्कोर क्यों न खड़ा किया हो लेकिन अगर फील्डिंग खबर की यानि कैच छोड़े तो समझो मैच हारे. आपने आईसीसी से लेकर हर टूर्नामेंट में बेहतरीन कैच देखें होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा कैच दिखाने जा रहे हैं जिसे आपने शायद ही देखा होगा.
गुजरात के गांधीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि आज सुबह ओएनजीसी की पाइप लाइन में ब्लास्ट हो गया. जिसके चलते दो लोगों की मौत हुई है. जबकि एक शख्स घायल हो गया है. यह पूरा मामला कलोल गार्डन सिटी इलाके का है. ओएनजीसी की पाइप लाइन में हुए धमाके का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि नजदीक के दो मकान ढह गए.
22 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है.