Kisan Diwas 2020: किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा-देश का अन्नदाता सड़क पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, तानाशाही सल्तनत आवाज को अनसुना कर रही है
. कृषि बिल के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. केंद्र और किसानों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी मामले का हल नहीं निकल सका है. वैसे आज किसान दिवस है. यही कारण है कि किसानों संगठनों ने आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है. दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि देश का अन्नदाता सड़क पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, तानाशाही सल्तनत आवाज को अनसुना कर रही है.
नई दिल्ली, 23 दिसंबर. कृषि बिल (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. केंद्र और किसानों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी मामले का हल नहीं निकल सका है. वैसे आज किसान दिवस (Kisan Diwas 2020) है. यही कारण है कि किसानों संगठनों ने आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है. दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) लगातार कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि देश का अन्नदाता सड़क पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, तानाशाही सल्तनत आवाज को अनसुना कर रही है.
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि देश का अन्नदाता सड़क पर संघर्षरत है, अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है. तानाशाही सल्तनत अन्नदाता की आवाज को अनसुना कर रही है. किसान दिवस पर अन्नदाता की शक्ति और संघर्ष को सलाम. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: राहुल गांधी 24 दिसंबर को करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात, कृषि कानूनों के विरोध में सौंपेंगे 2 करोड़ हस्ताक्षर
कांग्रेस का ट्वीट-
देश का अन्नदाता सड़क पर संघर्षरत है, अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। तानाशाही सल्तनत अन्नदाता की आवाज को अनसुना कर रही है।
किसान दिवस पर अन्नदाता की शक्ति और संघर्ष को सलाम। #KisanDiwas pic.twitter.com/MDsAMbDeOu
— Congress (@INCIndia) December 23, 2020
गौर हो कि कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली की सीमा पर किसान पिछले 28 दिनों से डंटे हुए हैं. आज किसान दिवस भी है. किसान संगठनों ने आज देशवासियों से अपील की है कि उनके समर्थन में एक वक्त का भोजन न करें. किसान संगठनों की आज बैठक भी होनेवाली है जिसमें वे आगे की रणनीति तय करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

