साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
बता दें कि फिलहाल तीनों राज्यों में बीजेपी सत्ता पर काबिज है. इस ओपिनियन पोल के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 27 हजार 968 लोगों से बात की गई है.
इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मेहर तरार ने लिखा, ''सबसे मजेदार ये है कि लोगों ने इस पैरोडी अकाउंट जिसके 66 फॉलोअर्स हैं कि खबर पर प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी है.
बता दें कि सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई 1929 को बंगाली ब्राह्मण निर्मल चंद्र चटर्जी और वीणापाणि देवी के घर में असम के तेजपुर में हुआ था.
अखिलेश ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा वे कहते हैं कि 73 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, लेकिन उन्हें यह भूल जाना चाहिए और बात 70 प्लस की करनी चाहिए क्योंकि उपचुनाव में तीन सीटें तो वह हार ही चुके हैं.
साल 2013 में बेल्ट एंड रोड प्लान शुरू होने के बाद बाहरी देशों से अच्छा-खासा ऑर्डर मिल रहा है. बेल्ट एंड रोड योजना के तहत चीन दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी, अफ्रीका और यूरोप के जमीनी और समुद्री रूटों को जोड़कर एक विशाल नेटवर्क खड़ा कर रहा है.
ज्ञात हो कि इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले सिद्धू ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा था कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कार्यालय को इस्लामाबाद में 18 अगस्त को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है.
इंटरनेशनल मैचों में इमरान की घातक गेंदबाजी का सामना कर चुके अजहरूद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के लिए आगे की राह बेहद कठिन है और कई मुद्दों को उन्हें ठीक करना है.
राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी जी किसानों का कर्जा माफ नहीं कर सकते हैं लेकिन वे बड़े-बड़े भाषण करेंगे.
गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने गुजरात चुनाव के समय भी पीएम के खिलाफ अभद्र शब्द इस्तेमाल किए थे. इसके बाद पीएम मोदी ने उनके शब्दों को ही पूरे गुजरात चुनाव के दौरान प्रचार में इस्तेमाल किया था.
ताजा खबरों के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ के चीफ इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ-ग्रहण में शामिल होने के लिए इमरान खान ने अपने दोस्त और क्रिकेटर सुनील गावस्कर को आमंत्रित किया था.
कोलकाता की सड़कों पर लगे पोस्टर का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि यहां पोस्टर लगे हैं कि बांग्ला विरोधी भाजपा वापस जाओ ,लेकिन मैं यहां कहना चाहता हूं कि हम बांग्ला विरोधी नहीं है बल्कि हम ममता विरोधी है.
इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) 25 जुलाई को हुए आम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी और इसने उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर नामित किया.
राहुल ने ट्वीट कर कहा, "अप्रत्याशित वर्षा ने केरल में कहर बरपा रखा है, संपत्तियां नष्ट हो गई हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है."
नासा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार साल 2019 में भी तीन सूर्यग्रहण देखने को मिलेंगे. इस साल की तरह ही साल 2019 में भी जनवरी, जुलाई और अगस्त में सूर्यग्रहण लगेगा.
पुलिस ने बताया, "तीर्थयात्री आठ वाहनों में सवार होकर भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए." राज्यपाल एनएन वोहरा जो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन हैं, ने निर्देश दिए हैं कि साफ सफाई यात्रा संपन्न होने तक पूरे कर लिए जाएं.
बता दें कि रामगढ़ के विधायक ने यह बातें राजस्थान के पीसीसी प्रमुख सचिन पायलट के बयान के बाद कहीं. इससे पहले पायलट ने कहा था कि राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ मंदिर जाया करते थे.
बताना चाहते है कि जहां अमित शाह की सभा होनी है उस इलाके में और वहां आसपास की सड़कें टीएमसी के झंडों से पटी पड़ी हैं. पोस्टर पर लिखा हुआ है 'एंटी बंगाल भाजपा गो बैक'.
अमित शाह ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने का दावा भी किया. उन्होंने कहा, 'हम इन तीनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं.'
माना जा रहा है कि अब इसे शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा. हालांकि सरकार के पास इस पर अध्यादेश लाने का भी विकल्प है. जानकारों का कहना है कि राज्यसभा में तीन तलाक बिल पेश करने की कोशिश से बीजेपी के पास अब कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है.
बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से रिजॉर्ट जाने वाले सारे रास्ते बंद हो गए हैं. शुक्रवार को ही इडूकी के चेरुथोनी डैम के पांच और गेट खोल दिए गए हैं, जिसके कारण आस-पास के गांवों में और भी हालत खराब हो सकती है.