अमित शाह ने अटकलों को किया खत्म, कहा- देश में समय से पहले नहीं होंगे आम चुनाव
अमित शाह ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने का दावा भी किया. उन्होंने कहा, 'हम इन तीनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं.'
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता पर चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की बात की जा रही है, लेकिन मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और राज्यसभा उपसभापति चुनाव में जो हुआ, उसको सबने देखा है. एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान शाह ने अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया कि देश में समय से पहले आम चुनाव नहीं होंगे. शाह ने आगे कहा कि साफ कर दिया है कि विपक्षी चाहे जितनी कोशिश कर ले, लोकसभा चुनाव तय वक्त से पहले नहीं होगी.
अमित शाह ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने का दावा भी किया. उन्होंने कहा, 'हम इन तीनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं.' इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सत्ता विरोधी लहर की बात को भी सिरे से खारिज कर दिया.
राफेल डील से जुड़े सवाल पर शाह ने कहा कि इस मामले में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है. विपक्ष पर हमला बोलते हुए BJP अध्यक्ष ने कहा, 'हम उन लोगों की बयानबाजी की चिंता नहीं करते हैं, जिनके पास आज जॉब नहीं हैं.'
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2018 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

