Punjab Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 4th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का चौथा मुकाबला आज यानी 31 मार्च को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. पंजाब और गुजरात का यह जारी टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Preview: आज गुवाहाटी में खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने तीन और पंजाब किंग्स ने भी तीन मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक भिड़ंत हुई थी. उस मैच को पंजाब किंग्स ने 11 रन से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों ने 2 मैच खेले थे. एक मैच पंजाब किंग्स ने जीता था और एक मैच गुजरात टाइटंस अपने नाम करने में सफल रही थी.
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी इस सीजन काफी शानदार नजर आ रही है. टीम के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहले ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने को देखेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान एक बार फिर युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी. अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे. इस बार भी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन हो सकते हैं. जोस बटलर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. वहीं, राशिद खान और साई किशोर अपनी स्पिन गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY