देश

शशि थरूर के साथ शादी पर PAK पत्रकार मेहर तरार ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर दी ये जानकारी

इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मेहर तरार ने लिखा, ''सबसे मजेदार ये है कि लोगों ने इस पैरोडी अकाउंट जिसके 66 फॉलोअर्स हैं कि खबर पर प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी है.

शशि थरूर के साथ शादी पर PAK पत्रकार मेहर तरार ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर दी ये जानकारी
शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार (Photo Credit_PTI)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार की शादी कि खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. ट्विटर पर एक न्यूज साइट जैसे दिखने वाले हैंडल से ये फर्जी खबर शेयर हुई और देखते ही देखते वायरल हो गई जिसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ शादी का दावा करने वाले फर्जी ट्विटर अकाउंट को जमकर लताड़ा है. जिस ट्वीट में मेहर तरार और शशि थरूर की शादी का दावा किया गया था उसमें लिखा था, ''ब्रेकिंग: शशि थरूर मेहर तरार से शादी करने को तैयार हैं: सूत्र'' यह ट्वीट @CNNNews69 नाम के हैंडल से किया गया, जो न्यूज़ चैनल CNN के काम पर चल रहा फर्जी अकाउंट है.

इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मेहर तरार ने लिखा, ''सबसे मजेदार ये है कि लोगों ने इस पैरोडी अकाउंट जिसके 66 फॉलोअर्स हैं कि खबर पर प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी है.

बता दें कि जिस अकाउंट से यह ट्वीट किया गया वो सिर्फ कुछ दिन पुराना ही है, जिस वक्त ये ट्वीट किया गया उस वक्त उस हैंडल पर सिर्फ 11 ट्वीट थे. @CNNNews69 वाले हैंडल के बायो (परिचय) में लिखा है, ''पूरी तरह पैरोडी, फेक, किसी समाचार चैनल या सीएनएन न्यूज़ 18 से नहीं जुड़ा हुआ.'' हालांकि ये ट्वीट करने के बाद उस यूजर ने मेहर तरार के ट्वीट को भी रीट्वीट किया.

ज्ञात हो कि आश्चर्य होता है कि आज के जमाने में लोग किसी भी चीज की पड़ताल किए बिना उसपर बड़ी आसानी से भरोसा कर ले रहे हैं. ऐसे में जरूरत है की बिना सोचे समझे किसी तरह की अफवा ना फैलाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2018 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).