साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
खबरों के अनुसार शनिवार सुबह यात्रियों से भरी बस केला मोड की तरफ जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. इलाके के लोगों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक माजिद नसीर ने ऐसी किसी भी बीत से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका संस्थान छात्रों में देशभक्ति की भावना भरता है.
फ्लाइट में करीब 100 यात्री सवार थे जिन्हें इस दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण इसके उड़ान भरने में समस्या आ रही थी.
ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी बस केला मॉथ की ओर जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी.
बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इसी साल चुनाव होने हैं. इन राज्यों में कांग्रेस बीजेपी सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियां पूरे जोर शोर से चुनावी तैयारियां करने में लगी हैं.
केरल के साथ पड़ोसी राज्य कर्नाटक (Karnataka) में भी भारी बारिश का अनुमान है. कर्नाटक में पहले ही बारिश हो रही है. राजधानी बेंगलुरू में हल्की-हल्की बारिश हो रही है.
दरअसल, मध्य प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रही कांग्रेस अध्यक्ष का भोपाल में रोड शो और विंध्य में रोड शो के बाद अब जबलपुर में रोड शो है. इस दौरान राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे.
वही इससे पहले नासिक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि डीजल की कीमतों में भी 4 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर वैट कटौती का लोगों ने बड़े पैमाने पर स्वागत किया है.
बीजेपी का दावा है कि प्रधानमंत्री की रैली में 3 लाख लोग आएंगे. रैली का जायजा लेने के लिए खुद वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) शुक्रवार को अजमेर पहुंची. यहां पर उन्होंने मंच से लेकर लोगों के बैठने तक की सभी व्यवस्था का जायजा लिया.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव होने हैं. राज्य की दोनों ही पार्टियां नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने स्थानीय चुनावों के बहिष्कार की घोषणा की है.
आज शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली संत उच्चाधिकार समिति की बैठक में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य महंत कमलनयन दास, न्यास सदस्य पूर्व सांसद रामविलासदास वेदांती, महंत सुरेश दास, संत समिति अध्यक्ष महंत कन्हैया दास शामिल हैं।
वही निम्न दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर तेज चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और केरल के कई हिस्सों में मूसलाधार से भयंकर तक वर्षा हो सकती है. भविष्यवाणी के मद्देनजर इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. यहां रविवार को भारी वर्षा होने की संभावना है.
इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने सिर्फ 72वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. इस मुकाम तक पहुंचनेवाले वह सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं
खास बात है कि किसानों के इस मार्च में जो दो प्रमुख हस्तियां पहुंचीं, उनका बीजेपी से गहरा नाता रहा है. मार्च में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा और संघ विचारक गोविंदाचार्य ने हिस्सा लेकर समर्थन दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर- 8 के पास स्थित जेजे कॉलोनी (J.J Colony) में कुछ लोग अवैध सट्टे का कारोबार करते हैं. बताया जा रहा है कि दल्लूपुरा के रहने वाले अजय विरोध करते थे. उनका देर रात करीब 9.30 बजे सत्ता कारोबारियों से विवाद हो गया, जिसमें मारपीट के बाद आरोपित ने अजय पर फायरिंग कर दी.
वही इस पुरे मसले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal nath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गोरक्षा के मुद्दे पर जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया.
तलत का आरोप है कि इसके बाद से ही उन्हें और उनके परिवार वालों को तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा, मेरा मकसद केवल 10 फरवरी 1999 की हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव को न्याय दिलाना है.
अमेरिका इस डील के खिलाफ है क्योंकि वह चाहता है कि भारत S-400 की जगह उसका बनाया थाड (THAAD-टर्मिनल हाई ऑल्टिट्यूड एरिया डिफेंस) सिस्टम खरीदे. भारत पर वह लगातार दबाव भी बनाता रहा है लेकिन थाड की डील नहीं हुई और एक-दो दिन के अंदर S-400 पर बात बन जाएगी.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे. इसके बाद वो हेलिकॉप्टर से सीकर पहुंचेंगे. सीकर, झुन्झुनू और चुरू जिले की 21 विधानसभाओं के 'शक्ति केन्द्र सम्मेलन' को संबोधित करेंगे. इसके अलावा सीकर में ही 'पूर्व सैनिक सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे.
जेसिका लाल हत्याकांड में सजा काट रहे मनु शर्मा और तंदूर कांड में सजा काट रहे सुशील शर्मा का नाम इन कैदियों की लिस्ट में पहले से शामिल था. इस लिस्ट में नया नाम प्रियदर्शनी मट्टू हत्याकांड में सजा काट रहे संतोष सिंह का भी शामिल किया गया है.