जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी बस, राहत और बचाव कार्य जारी
ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी बस केला मॉथ की ओर जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल से रामबन को जा रही एक मिनी बस खाई में गिर गई है. खबरों के अनुसार घटना केला मॉथ की बताई जा रही है. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. बस के यात्रियों की हालत क्या यह अभी पता चलना बाकी है.
ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी बस केला मॉथ की ओर जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. यह भी पढ़े-उत्तराखंड: 250 मीटर गहरे खाई में गिरी बस, 13 लोगों की मौत, 9 घायल
#SpotVisuals: A minibus on its way from Banihal to Ramban fell into a deep gorge at Kela Moth on Jammu Srinagar National Highway. Rescue operations underway. More details awaited. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/IDHNLFnoPU
— ANI (@ANI) October 6, 2018
इस हादसे में कितने लोगों की जानमाल का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं लग सकी है. बस काफी नीचे गिरी है इसलिए राहत और बचाव कार्य में भी थोड़ा वक्त लग रहा है.
गौरतलबन है कि इससे पहले सितंबर में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक वाहन सड़क पर फिसल कर 300 फुट गहरी खाई में गिर गया जिससे इस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

