Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 11th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 11वां मुकाबला कल यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी पावर-हिटर और भरोसेमंद बल्लेबाजों के ठोस संयोजन के साथ तैयार दिख रही है. आरसीबी की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. जबकि, सीएसके की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मुकाबले में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में विराट कोहली से इस मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. चलिए CSK के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर डालते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन
आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने 35 मैच खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 38.20 की औसत और 127.75 की स्ट्राइक रेट से 1,146 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से CSK के खिलाफ 10 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 रन रहा है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज विराट कोहली को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 पारियों में 38.90 की औसत से 389 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 149.04 का रहा है, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं. घरेलू मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन और भी खतरनाक हो जाता है.
कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का आईपीएल करियर
विराट कोहली ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. विराट कोहली अब तक 268 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 260 पारियों में 39.86 की औसत और 133.14 की स्ट्राइक रेट से 8,730 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने 8 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 113 रन का है. आईपीएल इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं.












QuickLY