सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
आज कल छोटे छोटे बच्चे स्पोर्ट्स में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. 18 वर्षीय हीमा दास ने एशियाई खेलों में 400 मीटर स्पर्धा 50.79 सेकेंड में रजत पदक जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. वहीं आठ साल की पूजा बिश्नोई युवा एथलीटों की सूची में शामिल हो चुकी हैं. पूजा सिर्फ आठ साल की हैं लेकिन इस छोटी सी उम्र में ही वो वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं.
जैसे मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीतकर भारत को गौरवान्वित किया, वैसे ही सुमन राव इस साल पूरी दुनिया के सामने भारत को रिप्रेसेन्ट करने के लिए तैयार हैं. 14 दिसंबर 2019 को यूनाइटेड किंगडम के ExCeL लंदन में होने वाली प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2019 में सुमन भारत को रिप्रेसेन्ट करने वाली हैं.
पंचांग एक विस्तृत हिंदू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक शास्त्रों के अनुसार किसी भी दिन के पांच कारकों को ध्यान में रखता है, ज्योतिषियों के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए आकाशीय घटनाओं का पूर्वानुमान लगाता है. पंचांग से शुभ और अशुभ मुहूर्त की रूपरेखा मिलती है.
राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने 10 दिसंबर को ट्विटर पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर अपडेट की और इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेट पर अपने नए लुक का खुलासा किया. इस तस्वीर में बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, तेजप्रताप काफी अजीभ दिखाई दे रहे हैं.
करनाल में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ चार लोगों द्वारा कथित रूप से गैंगरेप की घटना सामने आई है. पुलिस ने कहा कि बुधवार 11 दिसंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है.
कुर्ला में नेहरू नगर पुलिस स्टेशन के बगल में पुलिस क्वार्टर में रहने वाले एक कांस्टेबल की सोमवार तड़के कोबरा के काटने से मौत हो गई. 3.5 फीट लंबे सांप को बाद में पकड़ लिया गया. 32 साल के सुनील तुकाराम भगत पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में पोस्टेड थे और उनकी 28 वर्षीय पत्नी समृद्धि देवनार पुलिस स्टेशन में पोस्टेड थीं.
कुर्ला के एक 22 वर्षीय युवक जिसे सोशल मीडिया पर सेल्फी अपलोड करना बहुत पसंद था, उसका सोशल मीडिया के जरिए ही चार लोगों ने मिलकर अपहरण कर लिया, इस अपहरण में एक नाबालिग भी शामिल है. नाबालिग आरोपी को मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट से पकड़ा गया. ऑनलाइन लोगों से दोस्ती कर उन्हें बेवकूफ बनाने के मामले कॉमन हो चुके हैं.
सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन को ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान ग्राहकों को गलत प्रोडक्ट डिलीवर करने के बाद बड़ा झटका लगा है. अमेज़न ने अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी और मामले की जांच कर रहा है. ये शिकायत सिर्फ एक या दो ग्राहकों की नहीं है बल्कि एक दर्जन से ज्यादा लोगों की है.
आपने दो सिर वाले सांप के बारे में बहुत सुना होगा, लेकिन देखा नहीं होगा. कोलकाता के एकारुखी गांव में बेल्दा फ़ॉरेस्ट रेंज के पास एक दो सिरौर दो मुंह वाले दुर्लभ सांप को देखा गया. सांप के इस दुर्लभ स्वरुप को देखकर लोग इसे चमत्कार समझ रहे हैं और उसे दूध पिला रहे हैं.
दत्त जयंती को दत्तात्रेय जयंती भी कहा जाता है, ये एक हिन्दू देवता हैं जिन्हें दत्तात्रेय के नाम से भी जाना जाता है. ये भगवान, ब्रम्हा विष्णु और महेश का त्रिदेव अवतार हैं. दत्त जयंती प्रमुख रूप से महाराष्ट्र में मनाई जाती है. भगवान दत्तात्रेय को सही तरीके से सभ्य जीवन जीने के लिए व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने के लिए जाना जाता है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार 9 दिसंबर 2019 को बताया कि कहा कि शहर में प्रैक्टिस कर रहे एक कश्मीरी डॉक्टर को ब्लैकमेल करने और पैसे ऐठने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दमदम की एक महिला ने डॉक्टर को फोन किया था
फिनलैंड ने सोमवार को राष्ट्र के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री को चुना. 34 वर्षीय पूर्व परिवहन मंत्री सना मारिन को सत्तारूढ़ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने फिनलैंड का नया प्रधानमंत्री चुना. नियुक्ति के साथ मारिन मंगलवार 10 दिसंबर कार्यभार संभालने के बाद दुनिया की सबसे कम उम्र की सरकार की प्रमुख और फिनलैंड की तीसरी महिला पीएम बनीं.
ऑनर किलिंग की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी के मुस्लिम युवक से शादी करने की जिद पर पिता ने हत्या कर दी. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अरविंद तिवारी ने पहले अपनी बेटी की हत्या कर दी और लाश को डिस्पोज करने के लिए सूटकेस में भर दिया ताकि आसानी से उसे बाहर ले जा सके.
ब्रिटेन की एक 36 वर्षीय महिला की जीभ में कैंसर होने की वजह से उसे अपनी जीभ खोनी पड़ी. कैंसर संक्रमित जीभ निकाली जाने के बाद, उनके बांह के स्किन की नई जीभ बनाई गई. बकिंघमशायर के आयल्सबरी की रहने वाली स्टेफ़नी विगल्सवर्थ के मुंह में छोटे-छोटे अल्सर थे.
संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के बाद मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर 1948 को अस्तित्व में आया था. इस दिन एक दस्तावेज बनाया गया, जिसमें अयोग्य अधिकारों की घोषणा की गई है.
ओडिशा में गरीबी इतनी है कि एक आदिवासी विधवा महिला शौचालय में रहने को मजबूर है. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यही सच है. ये बूढ़ी महिला पूरे परिवार के साथ टॉयलेट में जीवन यापन कर रही है.
भारतीय शादियों में बारात देरी से लेकर पहुंचना आम बात हो चुकी है. देरी से पहुंचने के कारण दुल्हन पक्ष को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन दिल्ली के बिजनौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बारात देरी से लेकर पहुंचने का खामियाजा दूल्हे पक्ष को भुगतना पड़ा.
एक शख्स को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा शॉक तब लगा जब उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड एक पोर्न स्टार है. ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले जिओ (Xiao ) नाम के एक चीनी छात्र की मुलाकात पढ़ाई के दौरान एक चीनी लड़की से हुई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे. लड़के ने लड़की को लाइब्रेरी में डूबकर पढ़ते हुए देखा.
भिंड जिले में एक ही शादी समारोह में एक शख्स ने चचेरी बहनों से शादी की. दूल्हा दिलीप अपनी पत्नी विनीता से उसकी चचेरी बहन से पहले ही शादी कर चुका था, विनीता भिंड जिले के मेहगांव में गुदावली गांव की सरपंच हैं. दिलीप और विनीता ने नौ साल पहले शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं.
बुंद गार्डेन के पास एक बेकाबू घोड़े का रथ तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाइक सवार शख्स रथ को रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बेकाबू घोड़ा रुकने के बजाय धक्का मारकर शख्स को बुरी तरह से रौंदकर निकल जाता है.