वायरल

तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर शेयर किया अपना नया लुक, लोगों ने कहा कव्वाल और वाहियात, देखें तस्वीरें

राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने 10 दिसंबर को ट्विटर पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर अपडेट की और इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेट पर अपने नए लुक का खुलासा किया. इस तस्वीर में बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, तेजप्रताप काफी अजीभ दिखाई दे रहे हैं.

तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर शेयर किया अपना नया लुक, लोगों ने कहा कव्वाल और वाहियात, देखें तस्वीरें
तेज प्रताप यादव, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के नेता लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने 10 दिसंबर को ट्विटर पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर अपडेट की और इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेट पर अपने नए लुक का खुलासा किया. इस तस्वीर में बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, तेजप्रताप काफी अजीब दिखाई दे रहे हैं. उनकी ये तस्वीर वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं. अपनी नई प्रोफ़ाइल फोटो में तेजप्रताप ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के रंगों को दर्शाते हुए एक हरे रंग की जैकेट के साथ एक सफेद बंद गला कुर्ता पहना है. उन्होंने अपने माथे पर एक बड़ा टीका भी लगाया है. उन्होंने अपने घुंघराले बालों पर एक हरे रंग की टोपी भी पहनी है

तेज फोटो में बहुत ही सीरियस लुक देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस अवतार में तेजप्रताप ने राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में भाग लिया. इस फोटो पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं, सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को तेजी से शेयर किया जा रहा है.

देखें तस्वीर:

कुछ लोगों ने उनकी इस तस्वीर की तुलना रॉकस्टार में रणबीर कपूर के लुक के साथ की है.

कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया. आइए आपको दिखाते हैं तेज प्रताप की तस्वीर पर मिली कुछ प्रतिक्रियाएं:

कई लोगों कव्वाल कह डाला:

कव्वाल:

सुरमा भोपाली:

 यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या का आरोपः तेज प्रताप यादव पीते हैं गांजा और नशे में घाघरा-चोली पहन बन जाते थे राधा

बता दें कि अलग-अलग अवतार में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करना तेज प्रताप यादव के लिए कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई तस्वीरें शेयर कर वो सुर्खियां बटोर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).