India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
भारत की टीम अपने विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ईशान किशन, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी टीम की ताकत हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर संतुलन प्रदान करते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम एडेन मार्करम की अगुवाई में क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और कगिसो रबाडा जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं और इस बार भी कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले अपने किए हैं. वहीं, 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली सात भिड़ंत में से छह मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 43वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs SA T20 World Cup 43rd Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे होगा.
भारत में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले 43वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs SA T20 World Cup 43rd Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 43वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs SA T20 World Cup 43rd Match Live Streaming In India)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 43rd Match Playing Prediction)
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY