देश

हरियाणा: करनाल में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

करनाल में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ चार लोगों द्वारा कथित रूप से गैंगरेप की घटना सामने आई है. पुलिस ने कहा कि बुधवार 11 दिसंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है.

हरियाणा: करनाल में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार
स्टेशन इंचार्ज हरजिंदर सिंह, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

हरियाणा: करनाल में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. पुलिस ने कहा कि बुधवार 11 दिसंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है. स्टेशन इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने कहा कि,'पीड़ित बच्ची की शिकायत के आधार पर चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था. पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धारा और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. जांच प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है.

उन्होंने कहा, "पीड़िता की मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है. मामले की आगे की जांच की जा रही है. नाबालिग बच्ची की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा काउंसिलिंग की गई. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है. 7 दिसंबर को कानपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप की ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. घटना के बाद 17 वर्षीय लड़की ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

देखें ट्वीट:

यह भी पढ़ें: ओडिशा: नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

पांच दिसंबर को बिहार दरभंगा में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ ऑटो ड्राइवर ने बलात्कार को अंजाम दिया. दरभंगा की पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने भी फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).