सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
जिस तरह करवा चौथ पर पति के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं उसी तरह अहोई अष्टमी पर माताएं अपने पुत्रों के कल्याण और लंबी उम्र के लिए सुबह से लेकर शाम तक व्रत रखती हैं, हालांकि इन दिनों यह व्रत सभी बच्चों के लिए किया जाता है. आधी रात को तारे देखने के बाद व्रत तोड़ा जाता है. इस साल यह त्योहार 8 नवम्बर को पड़ रहा है.
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने शनिवार को MBBS और BDS अंडरग्रेजुएट के पहले राउंड की काउंसलिंग के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपने सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं.
रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को पंजाब सरकार से ट्रेनों की सुरक्षा और रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों की सेक्योरिटी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन के दौरान "पंजाब के लोग यात्रा करना चाहते हैं". पंजाब में किसान बिल के विरोध प्रदर्शन के कारण भारतीय रेलवे ने पंजाब में मालगाड़ियों को निलंबित कर दिया है और यात्री ट्रेन सेवाएं बाधित कर दी हैं.
आज 7 नवंबर 2020 को देश भर विद्यार्थी दिवस मनाया जा रहा है. आज ही के दिन 7 नवम्बर 1900 को बाबा साहेब आम्बेडकर का सतारा हाईस्कूल महाराष्ट्र मे पहली कक्षा में दाखिला हुआ था और पहली बार विद्यालय गए थे. इसलिए दिन को विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है.
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने कहा है कि मीडिया के सामने संदिग्धों को लाना भारतीय संविधान के तहत उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है. न्यायमूर्ति जी.एस.अहलूवालिया ने सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, "मीडिया के समक्ष पीड़ितों और संदिग्धों को लाकर पुलिस ने न केवल भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संदिग्ध के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है.
एक ऑटोरिक्शा चालक का शव, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था, राष्ट्रीय राजधानी के न्यू अशोक नगर इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में पाया गया. मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में की गई है और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
त्रिपुरा के सिपाहीजाला की एक स्व-सहायता महिला समूह ने बांस के 'दीये' बनाए, दीयों को कल सीएम बिप्लब कुमार देब द्वारा लॉन्च किया गया. स्व-सहायता समूह की सदस्य दीपाली पॉल कहती हैं, "हमारे उत्पादों की भारी मांग है. हमने विभिन्न मूल्य रेंजों के दिये बनाए हैं.
अहोई अष्टमी का व्रत बच्चों के लंबे जीवन और कल्याण के लिए किया जाता है. परंपरागत रूप से यह व्रत बेटों के लिए रखा गया था, लेकिन लोग इन दिनों इसे अपने बच्चों के लिए रखते हैं चाहे वो लड़का हो या लड़की. यह दिन हिंदू कैलेंडर के कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना है. मौसम एजेंसी ने अपने ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा कि 6 नवंबर और 8 नवंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है.
दीवाली जिसे दीपावली के रूप में भी जाना जाता है, हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसमें धनतेरस से लेकर भैया दूज तक के पांच दिवसीय उत्सव शामिल हैं. यह उत्सव पूरे भारत, नेपाल के कुछ हिस्सों और दुनिया के अन्य हिस्सों में धूम धाम से मनाया जाता है. दीपावली शब्द का अर्थ है दीपों की श्रृंखला, जिसके कारण दीवाली को रोशनी के त्योहार के रूप में जाना जाता है.
4 नवंबर को निवारी जिले के सेतुपुरा गांव में खुले बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को बाहर निकालने का अभियान अभी भी जारी है. निवाड़ी कलेक्टर का कहना है, "आज इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है ताकि बचाव अभियान ठीक से चल सके. "
तमिलनाडु की बीजेपी यूनिट द्वारा 'वेट्री वेल यात्रा' शुरू कर दी गई है. जबकि राज्य सरकार ने इस यात्रा की अनुमति नहीं दी है. तमिलनाडु बीजेपी यूनिट के प्रेसिडेंट एल मुरुगन का कहना है कि भगवान मुरुगन ने हमें अनुमति दी है. इसलिए हम अपनी 'वेट्री वैल यात्रा' शुरू कर रहे हैं. तमिलनाडु सरकार ने COVID19 मह्मारी के मद्देनजर यात्रा के लिए बीजेपी को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
लगभग 2 किमी दौड़कर एक अज्ञात मरीज की मदद करने और ट्रैफिक वाली सड़क पर एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए कॉन्स्टेबल जी बाबजी के निस्वार्थ कार्य ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों के दिल को छू लिया. गुरुवार 5 नवंबर को उन्हें हैदराबाद पुलिस ने अपने निस्वार्थ कार्य के लिए सम्मानित किया.
खगोलवैज्ञानिकों ने कहा है कि हमारी अपनी आकाशगंगा के भीतर से रेडियो ऊर्जा के रहस्यमय तीव्र विस्फोटों का पता चला है. तेज रेडिओ ब्लास्ट (एफआरबी) एक सेकंड के लिए होता है लेकिन ये सूर्य की तुलना में 100 मिलियन गुना अधिक शक्तिशाली हो सकता है.
एक वरिष्ठ सरकारी वैज्ञानिक ने रायटर को बताया कि भारत सरकार द्वारा समर्थित COVID-19 वैक्सीन फरवरी महीने में लॉन्च की जा सकती है. भारत बायोटेक जो एक प्राइवेट कंपनी है ये सरकार द्वारा संचालित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ COVAXIN विकसित कर रही है. इसे अगले साल की दूसरी तिमाही में ही लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है.
पंजाब और हरियाणा में किसानों ने गुरुवार को तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में देशव्यापी 'चक्का जाम' आंदोलन के तहत कई स्थानों पर सड़क ब्लाक किये और कृषि कानून वापस लेने की मांग की. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक देशव्यापी चक्का जाम ’का आह्वान किया गया
XXX स्टार Kendra Lust जिसे HOTTEST MILF के रूप में भी वोट दिया गया है उसने शाहरुख खान उर्फ बॉलीवुड के बादशाह को अपने पोडकास्ट के लिए आमंत्रित किया है. किंग खान 55 साल के हो गए और सोशल मीडिया उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं से भर गया है.
अहोई अष्टमी एक भारतीय त्योहार है जो देवी अहोई को समर्पित है जिन्हें अहोई माता के नाम से जाना जाता है. यह प्रमुख रूप से उत्तरी भारत में मनाया जाता है और 'अष्टमी' या कार्तिक महीने के आठवें दिन कृष्ण पक्ष में पड़ता है.
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC आज 5 नवंबर, 2020 को NEET काउंसलिंग 2020 राउंड 1 का परिणाम जारी करेगा. परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपने रिजल्ट तेज और आसानी से चेक करने के लिए सारे डिटेल्स तैयार रखें.
कैनेडियन स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को H1N2 वायरस से संक्रमित मानव के पहले मामले की सूचना दी, जो स्वाइन फ्लू का एक दुर्लभ स्ट्रेन है. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "अक्टूबर के मध्य में अलबर्टा ( Alberta) के पश्चिमी प्रांत में पाया गया पहला केस है और इस समय अल्बर्टन्स के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है.