सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
राष्ट्रीय राजधानी में एक संदिग्ध चोरी की घटना में एक व्यक्ति ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहनकर आभूषण की दुकान में घुस गया और 6 करोड़ रुपये के आभूषण उड़ा ले गया. यह घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी से मंगलवार रात की है. लुटेरा रस्सी के सहारे बगल की इमारत से कूदकर दुकान में घुस गया.
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 21 जनवरी, 2021 को आरआरबी एनटीपीसी चरण 3 सीबीटी परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं. कंप्यूटर आधारित टेस्ट के चरण 3, सीबीटी 1 का आयोजन 31 जनवरी से 12 फरवरी, 2021 के बीच किया जाएगा. कुल 28 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे.
शाकंभरी नवरात्रि पौष शुक्ल अष्टमी से शुरू होती है और पौष पूर्णिमा पर समाप्त होती है. पौष शुक्ल अष्टमी को बाणदा अष्टमी या बाणदाष्टमी के रूप में जाना जाता है. ज्यादातर नवरात्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होते हैं, सिवाय शाकंभरी नवरात्रि के जो अष्टमी से शुरू होते हैं और पूर्णिमा पर समाप्त होते हैं. इसलिए शाकंभरी नवरात्रि कुल आठ दिनों तक चलती है.
क्या आप एक ड्रैगन फल के बारे में जानते हैं? जब हम फलों के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले आम, सेब, केला, चीकू, संतरा, अंगूर आते हैं. लेकिन कई और अधिक उष्णकटिबंधीय मौसमी फल हैं, जिनके बारे में हमने सुना होगा, लेकिन जानते नही हैं.
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने ड्रैगन फ्रूट के नाम को 'कमलम' में बदलने के लिए पेटेंट के लिए आवेदन किया है. सीएम के अनुसार फल के लिए ड्रैगन शब्द अनुचित लग रहा था और इसलिए गुजरात सरकार ने फल का नाम कमलम रखने का फैसला किया है.
ब्रेकअप के बाद अपने आपको संभालना बहुत मुश्किल होता है और टूटे दिल के जख्म को भरने में बहुत समय लगता है. इस दर्द से उबरने के लिए लोग अलग अलग तरीके अपनाते हैं, कोई अपने आपको शराब में डुबो लेता है, तो कोई दोस्तों का सहारा लेता है.
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद शख्स ने उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की, पुलिस ने मंगलवार को कहा कि यह घटना सोमवार शाम को हुई थी, जिसके बाद 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
राजस्थान की 16 वर्षीय एक लड़की की दो पुरुषों द्वारा कथित रूप से गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक खेत में एक अल्पसंख्यक समुदाय की किशोरी मृत पायी गई. बाड़मेर एसपी ने कहा कि उन्हें सोमवार को मामले की जानकारी मिली. जानकारी के अनुसार सुआला गांव में एक किशोरी का शव मिला था
कर्मचारी चयन आयोग आज 20 जनवरी, 2021 को एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2018 जारी करेगा. असम राइफल्स परीक्षा, 2018 सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) कॉन्स्टेबल का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक किया जा सकता है.
गुरु गोविंद सिंह जयंती को गुरुपुरब (Gurpurab) और प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के रूप में भी जाना जाता है. यह पर्व सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन को चिह्नित करता है. गुरु गोबिंद सिंह एक सिख गुरु, आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, कवि और दार्शनिक थे. इस दिन को जनवरी या दिसंबर के महीने में मनाया जाता है.
व्हाट्सएप की एक नई गोपनीयता नीति (WhatsApp New Privacy Policy) को लेकर यूजर्स में परेशानी के बीच भारत सरकार ने मंगलवार को कहा कि यह लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप द्वारा किए गए परिवर्तनों को देख रहा है, और कहा कि व्यक्तिगत बातचीत की प्राइवसी बनाए रखने आवश्यकता है.
पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2021) हिंदुओं के लिए भी महत्वपूर्ण दिन है जो हिंदू कैलेंडर में पौष के महीने में पूर्णिमा तिथि (पूर्णिमा के दिन) पर पड़ता है. इस दिन हजारों भक्त पवित्र गंगा और यमुना नदियों में स्नान करते हैं. ग्रेगोरियन कैलेंडर में पौष पूर्णिमा दिसंबर-जनवरी के महीनों में मनाई जाती है.
स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद पौष्टिक, या आम भाषा में कहें तो रतालू जमीन के अंदर उगने वाला स्वादिष्ट फल है. वैज्ञानिकों के अनुसार शकरकंद में विटामिन ए (1) के सबसे अच्छे स्रोतों में से हैं. स्वीट पोटैटो में विटामिन बी 5 (vitamin B5), राइबोफ्लेविन ( riboflavin), नियासिन (niacin), थियामिन (thiamin) और कैरोटीनॉयड (carotenoids) से भरे होते हैं.
फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनेंगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विटर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे नए भारत के महिला सशक्तिकरण का उदाहरण हैं. वह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की झांकी का एक हिस्सा होंगी, जो लाइट लड़ाकू विमानों, लाइट लड़ाकू हेलीकॉप्टर और सुखोई -30 लड़ाकू विमान का मॉक-अप प्रदर्शित करेंगी.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई ने सीए जनवरी परीक्षा 2021 उम्मीदवारों के लिए एक परीक्षा केंद्र परिवर्तन नोटिस जारी किया है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में परीक्षा केंद्र के लिए परीक्षा केंद्र परिवर्तन नोटिस जारी किया गया है. आधिकारिक नोटिस आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org पर देखा जा सकता है.
दिल्ली में एक मुस्लिम महिला ने न्याय की मांग करते हुए न्यायपालिका के दरवाजे खटखटाए हैं. महिला के पति ने उसे पिछले साल जून में इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह उसे बेटा नहीं दे पायी. हुमा हाशमी नाम की महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.
एक हैरान कर देने वाले वीडियो में CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के एक जवान ने सोमवार को दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर अचानक बेहोश हो गए एक व्यक्ति की जान सीपीआर (Cardiopulmonary resuscitation) देकर बचाई. यह घटना दिल्ली मेट्रो के डबरी मोर स्टेशन पर हुई.
इस साल में गुरु गोबिंद सिंह जयंती 20 जनवरी को मनाई जा रही है. गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु थे. गुरु गोबिंद सिंह का जन्मदिन दिसंबर या जनवरी महीने में पड़ता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके जन्मदिन की गणना हिंदू बिक्रमी कैलेंडर के अनुसार की जाती है जो चंद्र कैलेंडर पर आधारित है.
क्या आप वाइल्ड लाइफ सफारी पर जाना चाहते हैं और जंगली जानवरों का अनुभव करना चाहते हैं? यह सुनने में और जाने में काफी आकर्षक है लेकिन कभी कभी यह बहुत डरावना साबित हो सकता है. सफारी के दौरान कभी- कभी जंगली जानकर आपकी गाड़ी पर हमला कर सकते हैं.