कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती
कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं. बीएस येदियुरप्पा ने खुद ट्वीट करते हुए इस खबर की पुष्टि की. येदियुरप्पा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि, मेरी तबीयत ठीक है, परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं.'