दिल्ली: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,195 नए मामले सामने आए, 27 की मौत, कुल संख्या 1,35,598 हुई
देश में कोरोना वायरस महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1 हजार 1 सौ 95 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 27 लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) के 1 हजार 1 सौ 95 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 27 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 1 हजार 2 सौ 6 लोग ठीक हुए हैं. राजधानी में आए इन नए मामलों के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 35 हजार 5 सौ 98 हो गई है.
बता दें कि राजधानी दिल्ली में अबतक कोविड-19 महामारी को 1 लाख 20 हजार 9 सौ 30 लोग मात देने में कामयाब हुए हैं. वहीं इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 3 हजार 9 सौ 63 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 10 हजार 7 सौ 5 है.
पिछले 24 घण्टे में दिल्ली में कुल 19,091 टेस्ट हुए। जिसमें 5629 RT-PCR टेस्ट और 13,462 एंटीजन टेस्ट शामिल हैं :दिल्ली सरकार #COVID19 https://t.co/mT6DCoP2k1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2020
दिल्ली सरकार (Government of Delhi) का कहना है कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 19 हजार 91 टेस्ट किए गए हैं. जिसमें 5 हजार 6 सौ 29 आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट और 13 हजार 4 सौ 62 एंटीजन टेस्ट शामिल हैं.
बात करें देश के बारे में तो आज सुबह कोविड-19 के 55 हजार 78 नए मामले सामने आए, जबकि 7 सौ 79 मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 16 लाख 38 हजार 8 सौ 70 हो चुकी है. फिलहाल देश में संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख 45 हजार 3 सौ 18 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

