देश

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज COVID-19 के 9,601 नए मामले सामने आए, 322 की मौत, कुल संख्या 4,31,719 हुई

देश में कोरोना वायरस महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 9 हजार 6 सौ 1 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 3 सौ 22 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में आए इन नए मामलों के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 31 हजार 7 सौ 19 हो गई है.

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज COVID-19 के 9,601 नए मामले सामने आए, 322 की मौत, कुल संख्या 4,31,719 हुई
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: ANI)

मुंबई: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज कोविड-19 के (COVID-19) 9 हजार 6 सौ 1 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 3 सौ 22 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में आए इन नए मामलों के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 31 हजार 7 सौ 19 हो गई है. इनमें से 2 लाख 66 हजार 8 सौ 83 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, वहीं 15 हजार 3 सौ 16 लोगों की मौत हुई है. राज्य में फिलहाल कोविड-19 से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 49 हजार 2 सौ 14 है.

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में आज कोरोना वायरस महामारी के 1 हजार 59 नए मामले दर्ज किए गए. इसके अलावा मुंबई में आज इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 45 लोगों की मौत हो गई. मुंबई में मौजूदा समय में कोविड-19 से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार 7 सौ 49 है. इसके अलावा इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 6 हजार 3 सौ 95 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में कोविड-19 से रिकवर होने वालों की संख्या 87 हजार 9 सौ 6 है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली: पिछले 24 घंटें में COVID-19 के 1,118 नए मामले आए सामने, 26 की मौत, 1,201 डिस्चार्ज

वहीं बात करें देश के बारे में तो आज सुबह कोविड-19 के 57 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 7 सौ 64 लोगों की मौत हो गई. देश में आए इन नए मामलों के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16 लाख 95 हजार 9 सौ 88 हो गई है. इन आकड़ों में से 10 लाख 94 हजार 3 सौ 74 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 36 हजार 5 सौ 11 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 5 लाख 65 हजार 1 सौ 3 है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).