Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में आज सुबह बिहार से गुजरात जा रही डबल डेकर बस में आग लगने से 1 व्यक्ति की मौत, 2 घायल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार यानि आज सुबह बिहार से गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस में आग लग जाने से 1 यात्री की मौत हो गई, वहीं दो यात्री बुरी तरह से घायल हो गए. इस घटना के पश्चात ग्रामीण फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक ने ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि, 'बस के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, बस में कुल 72 लोग सवार थे.