MS Dhoni के रिटायरमेंट पर उनकी पत्नी Sakshi Dhoni ने किया स्वागत, देखें रिएक्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद. शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए.'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. धोनी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद. शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए.' धोनी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के बैकग्राउंड में किशोर कुमार (Kishore Kumar) का एक गाना भी शामिल रहा. यह गाना है- मैं पल दो पल का शायर हूं... पल दो पल मेरी कहानी है....
धोनी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद उनके इस वीडियो पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. साक्षी ने धोनी के इस पोस्ट पर दिल और हाथ जोड़ने का इमोजी बनाया है. बता दें कि धोनी ने 4 जुलाई साल 2010 में साक्षी सिंह रावत (Sakshi Singh Rawat) से शादी कर सबको चौका दिया था. धोनी और साक्षी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा धोनी (Ziva Dhoni) है.
View this post on Instagram
Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired
यह भी पढ़ें- बेटी जीवा के साथ काले चश्मे में दिखे धोनी, उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शानदार तस्वीर
बता दें कि धोनी ने भारतीय टीम के लिए 90 टेस्ट मैच खेलते हुए 144 इनिंग्स में 4876 रन बनाए हैं. धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में छह शतक और 33 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में धोनी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 224 रन है.
टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए 350 वनडे मैच खेलते हुए 297 इनिंग्स में 10773 रन बनाए हैं. वनडे में धोनी ने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए हैं. वनडे के अलावा उन्होंने देश के लिए 98 T20 मैच खेलते हुए 85 इनिंग्स में 1617 रन बनाये.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2020 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

