Madhya Pradesh: CM शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना, कहा- मेरी बेटियों की शादी के पैसे खा गया कमलनाथ
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उपर तंज कसते हुए कहा कि, 'मेरी बेटियों की शादी के पैसे खा गया कमलनाथ. मैं 25 हजार देता था, बेईमान बोला 51 हजार दूंगा. शादियां बहुत हो गई, सालभर हो गया, कमलनाथ का पैसा नहीं आया. ये गद्दारी है या नहीं, धोखा है या नहीं.'